यमुनानगर की उफनती बोली नदी में फंसा "बाहुबली" ट्रक, जेसीबी से निकाला गया बाहर
हरियाणा के यमुनानगर की बोली नदी में रेत से भरा ट्रक पानी के तेज बहाव में फंस गया जिसका वीडियो सामने आया है.

Published : August 19, 2026 at 7:26 PM IST
|Updated : August 19, 2026 at 7:33 PM IST
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर के छछरौली ब्लॉक में उफनती बोली नदी के तेज बहाव में रेत से भरा 16 टायर का भारी-भरकम ट्रक फंस गया. गाड़ी नदी के बीच पहुंचते ही तेज बहाव की चपेट में आ गई और पलटने का खतरा पैदा हो गया. घटना का वीडियो मोहिद्दीनपुर गांव के पास का है.
नदी के बीच फंसा ट्रक : वीडियो में रेत से लदा ट्रक नदी के बीच फंसा दिखाई दे रहा है. पानी का बहाव इतना तेज था कि ट्रक को बाहर निकालना मुश्किल हो गया. इसके बाद जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक को नदी के तेज बहाव से बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद माइनिंग जोन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल ये है कि नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के बावजूद भारी वाहन नदी के रास्ते क्यों निकाले जा रहे हैं. वाहन चालकों को खतरे को लेकर किस तरह की चेतावनी दी जा रही है, ये भी सवालों के घेरे में है.
ट्रैक्टर-ट्रॉली भी फंसी थी : खास बात ये है कि करीब पांच दिन पहले भी इसी बोली नदी के तेज बहाव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई थी. अब दोबारा भारी वाहन के फंसने से लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने जिम्मेदार विभागों की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बड़ा सवाल यही है कि अगर अगली बार कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : यमुनानगर में 250 साल पुराने राजा जी महल का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरा, CCTV कैमरे में कैद हादसा
ये भी पढ़ें : कुछ घंटों की बारिश और यमुनानगर बेहाल, सड़क से घर तक पानी ही पानी, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
ये भी पढ़ें : यमुनानगर में बाढ़ का खतरा! उफान पर सोम-पथराला नदी, तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित

