ETV Bharat / state

IPL की तर्ज पर सनातन प्रीमियर लीग, क्रिकेट के जरिए युवाओं को धर्म से जोड़ेंगे आचार्य देवकीनंदन ठाकुर

संत ने बनाई अपनी सनातन प्रीमियर लीग टीम, क्रिकेट प्रेमियों का होगा सिलेक्शन, आईपीएल की तरह होंगे मैच, 31 लाख होगा इनाम

SANATAN PREMIER LEAGUE 2026
IPL की तर्ज पर सनातन प्रीमियर लीग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 20, 2026 at 3:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर : देशभर में आईपीएल के बढ़ते क्रेज के बीच यूपी के संत देवकीनंदन ठाकुर ने अब अपनी ही प्रीमियर लीग शुरू कर दी है. संत देवकीनंदन बाकायदा अपनी टीम भी तैयार कर रहे हैं, जिनके खिलाड़ी क्रिकेट के साथ युवाओं को सनातन से जोड़ने का काम करेंगे.

इस वजह से शुरू की सनातन प्रीमियर लीग

इंदौर में पहली बार देवकीनंदन ठाकुर ने अपनी सनातन प्रीमियर लीग टीम के गठन और टीम के स्वरूप की जानकारी देते हुए कहा, '' आज के युवाओं के बीच सबसे ज्यादा क्रेज क्रिकेट का है. युवा खेल प्रेम के साथ पैसे और फेम के लिए क्रिकेट में जाते हैं, हमने सनातन प्रीमियर लीग टीम का गठन करने का फैसला किया है, जिससे खेलों में युवाओं को आगे बढ़ाया जाए पर उन्हें संस्कारवान भी बनाया जाए.''

सनातन प्रीमियर लीग के बारे में बताते कथावाचक (Etv Bharat)

क्रिकेट प्रेमियों का होगा सिलेक्शन, मिलेगी फ्री ट्रेनिंग

आचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा, '' इस लीग का उद्देश्य युवाओं को जोड़ना और उन्हें संस्कार वान बनाना है.'' उन्होंने बताया कि सनातन प्रीमियर लीग टीम में प्रत्येक राज्य से 125 खिलाड़ियों का सिलेक्शन होगा, जिन्हें फ्री ट्रेनिंग देने के बाद क्रिकेट के मैदान में उतर जाएगा. एसपीएल में अलग-अलग टीमों के मैच कराए जाएंगे, जिनकी शुरुआत 12 से 15 मार्च के बीच इंदौर से होगी.

Devkinandan thakur sanatan premier league
सनातन प्रीमियर लीग के ट्रायल्स जारी (Etv Bharat)

जयपुर में हुए एसपीएल के ट्रायल मैच व सिलेक्शन

आचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने आगे बताया, '' 4 फरवरी से सनातन प्रीमियर लीग के ट्रायल मैच की शुरुआत जयपुर से हुई थी. इसके बाद सभी राज्यों में दो-दो दिन के ट्रायल के बाद टीम के खिलाड़ियों का सिलेक्शन होगा.'' उन्होंने बताया कि सभी टीमों को फाइनल मैच में पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें फाइनल जीतने वाली टीम को 31 लाख रु, उपविजेता को 15 लाख रु, और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को एक कार पुरस्कार के रूप में दी जाएगी.

Saint Devki Nandan Thakur Cricket
आचार्य देवकीनंदन ठाकुर (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि सनातन प्रीमियर लीग में हर खिलाड़ी को प्रत्येक रन बनाने पर ₹500 का पुरस्कार दिया जाएगा. इस पुरस्कार से जो राशि एकत्र होगी उसे युवाओं के माध्यम से ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.