सम्राट चौधरी के निशाने पर बिहार के 5-6 नक्सली, खुले मंच से बोले- 'तय है पिंड का स्थान'
अपराधियों के बाद अब नक्सलियों को सम्राट चौधरी ने अल्टीमेटम दिया. तीन महीने में जेल या पिंड स्थान पहुंचाने का ऐलान किया है.

Published : December 15, 2025 at 7:35 PM IST
गया: बिहार के गया जी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने माफियाओं को चेताया है. माफियाओं को चेताते हुए डिप्टी सीएम ने कहा है, कि मैं सब माफिया को ठीक करने आया हूं. इस बार मुझे गृह मंत्री का विभाग भी मिला है. सभी का ऐसा इलाज करूंगा कि उन्हें सुशासन याद रहेगा.
अपराधियों को सम्राट चौधरी की चेतावनी: सम्राट चौधरी ने गया में माफियाओं को चेतावनी दी है. चेतावनी देते हुए कहा है, कि मुझे सब माफियाओं को ठीक करने का काम मिला है. मेरा यही काम है, उनका ऐसा इलाज करूंगा, कि उन्हें बिहार में नीतीश कुमार का सुशासन याद आ जाएगा. मेरा थोड़ा बुलडोजर भी अभी बिहार में चल रहा है. ऐसे कई काम मुझे करने हैं, जिससे अपराधी -माफिया पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सके.
"अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मेरा बुलडोजर चल रहा है. यदि किसी माफिया ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, तो इसकी जानकारी दीजिए. आवेदन मिलते ही उसे निश्चित तौर पर ध्वस्त कर देंगे."- सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार
नक्सलियों को भी चेताया: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नक्सलियों को भी चेताते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनो में नक्सली या तो जेल में होंगे, या फिर उनका पिंड का स्थान गयाजी है, वहां पहुंचा दूंगा. उन्होंने प्रधानमंत्री की बातों को भी याद दिलाया. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, कि 31 मार्च 2026 तक बिहार को नक्सल मुक्त बनाना है. ऐसे में नक्सली आने वाले महीने में या तो जेल में होंगे, या फिर पिंड का स्थान गयाजी है, वहां उन्हें पहुंचा दूंगा.
"5-6 नक्सली बचे हैं. अगले तीन महीने में उन तमाम नक्सली को या तो जेल पहुंचा दूंगा नहीं तो पिंड का स्थान तय है, वहां पहुंचाने का काम करेंगे."-सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार
सम्राट चौधरी ने बदलते बिहार पर भी चर्चा करते हुए कहा कि पहले जहां सड़क की सुविधा नहीं थी. गया से पटना आने जाने में घंटों लग जाते थे. अब यह दूरी डेढ़ घंटे की महज रह गई है. यह बदलते बिहार की पहचान है.
5 सालों में हर हाथ को बिहार में ही काम: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गया जी में एक निजी महाबोधि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे. उद्घाटन के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कही. यह भी कहा कि बिहार का बच्चा बाहर नहीं जाएगा. अगले 5 वर्षों में बिहार में ऐसी स्थिति बनाएंगे कि बिहार का बच्चा बिहार से बाहर नहीं जाए. बिहार में ही उन्हें काम मिले.
अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे: उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे. बिहार में विकास हो रहा है. उसकी पहचान यह है, कि सुदूरवर्ती इलाके में महाबोधि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जैसे संस्थान खुल रहे हैं.
वर्ष 1979 से लेकर 2000 तक मेडिकल कॉलेज बिहार में नहीं होते थे, लेकिन अब बिहार बदला है और आने वाले 3 सालों में पूरे बिहार में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम करेंगे.
कई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद: इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, विधायक रोमित कुमार, महाबोधि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजेश कुमार पांडे, सेक्रेटरी रूबी कुमारी आदि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें
सम्राट चौधरी का नया फरमान, RJD में हड़कंप
आ गया सम्राट चौधरी का एक और बड़ा फरमान, सूद पर पैसा देने वाले हो जाएं सावधान नहीं तो..

