ETV Bharat / state

'अगले 10 दिनों में बिहार से सभी नक्सली साफ करेंगे', गृह मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

बिहार में नक्सलियों की अब खैर नहीं..! गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अब खुला ऐलान कर दिया है. पढ़ें खबर

SAMRAT CHOUDHARY
सम्राट चौधरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 14, 2026 at 8:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जमुई : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी अक्सर ही प्रदेश से अपराधियों को खदड़ने की बात करते हैं. ऐसे में उन्होंने शनिवार को बड़ा दावा किया. नक्सलियों को बिहार साफ करने की बात कही.

''मैं आपलोगों को आश्वास्त करता हूं कि अगले दस दिनों में बिहार में जितने नक्सली है, वो साफ करेंगे. मेरे पास तो कचड़ा साफ करने वाला भी काम मिला है.''- सम्राट चौधरी, गृह मंत्री, बिहार

सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री सम्राट चौधरी (ETV Bharat)

'एक-एक अपराधी को ठीक करना है' : समारोह में मौजूद आम लोगों से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूछा कि कचड़ा मतलब समझते हैं न? हां, एक तो रोड की सफाई चल रही है और दूसरा अपराधी लोगों की सफाई भी थोड़ा ठीक करना है. एकदम एक-एक अपराधी को ठीक करना है.

देशभर के जुटे खिलाड़ी : दरअसल, आज जमुई के श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में माटी का बल 'दंगल' प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के लगभग 300 खिलाड़ी (महिला, पुरूष) भाग ले रहे हैं.

Samrat Choudhary
कुश्ती प्रतियोगिता (ETV Bharat)

कौन-कौन रहे मौजूद? : उद्घाटन करने पहुंचे बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ मौके पर खेल मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, गिद्धौर विधायक दामोदर रावत, कुश्ती संध के अध्यक्ष विशाल सिंह, खेल और जिला प्रशासन के अधिकारी-पदाधिकारी मौजूद रहे.

'जंगल की खूबसूरती लोगों को दिखाएंगे' : लोगों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह भगवान महावीर के जन्मस्थान पर लोग आते हैं. उसी तरह जंगल की खूबसूरती देखने के लिए भी लाखों लोग आएंगे. जमुई, लखीसराय और मुंगेर का इलाका कुछ चीजों में पीछे जरूर था, लेकिन सब चीजों को आगे ले जाना है.

''ये हमारा जंगल अभी तक अभिशाप था. अब इस जंगल को वरदान बनाने का समय आया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया को जंगल की खूबसूरती दिखाने का काम करेंगे. अगले दो वर्षो में हमारा ड्रीम है कि जमुई से लेकर लखीसराय और मुंगेर जिले में जो जंगल पड़ता है उसे पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाएं. ताकि जिस तरह भगवान महावीर के जन्म स्थान पर लोग आते हैं, उसी तरह यहां के जंगल की खूबसूरती को देखने के लिऐ भी लाखों लोग आऐंगे.''- सम्राट चौधरी, गृह मंत्री, बिहार

मिलेगी चांदी की गदा : दो दिनों तक चलने वाले 'दंगल' प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपया दिया जाएगा. साथ ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को चांदी की गदा देकर समन्नित किया जाएगा.

Samrat Choudhary
दंगल प्रतियोगिता में पहुंचे सम्राट चौधरी (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें :-

'अपराधी चाहे बिल में छिप जाएं..हम खोजकर निकालेंगे..' सम्राट चौधरी का क्रिमिनल्स को अल्टीमेटम

सम्राट चौधरी के कदम रखते ही नक्सलियों के गढ़ में हड़कंप, तीन कुख्यात ने किया सरेंडर

सम्राट चौधरी के निशाने पर बिहार के 5-6 नक्सली, खुले मंच से बोले- 'तय है पिंड का स्थान'