ETV Bharat / state

बिहार पर मेहरबान हैं पीएम मोदी, सम्राट चौधरी ने दिया धन्यवाद

सम्राट चौधरी ने प्रगति बैठक के बाद जानकारी साझा करते हुए केंद्र सरकार की तरफ से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी.

Samrat Choudhary praised PM Modi
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 5, 2026 at 6:35 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बीते दिनों प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में प्रगति की 50वीं बैठक हुई. इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्य सचिव मौजदू रहे. सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बैठक को लेकर जानकारी साझा की और कहा कि केंद्र सरकार बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र की ओर से बिहार को लगातार अतिरिक्त सहायता दी जा रही है.

सम्राट का कांग्रेस पर निशाना: डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर उतरकर तेजी से परिणाम दे रही हैं. कांग्रेस शासनकाल में योजनाओं की केवल घोषणा मात्र होती थी, लेकिन उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर कोई ठोस पहल नहीं की जाती थी. वहीं नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में योजनाओं की नियमित समीक्षा और प्रगति की सख्त निगरानी की जा रही है, जिससे कार्यों को गति मिल रही है.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम को दिया धन्यवाद (ETV Bharat)

केंद्र ने दी 7.50 लाख करोड़ की योजना: सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्तमान में बिहार को साढ़े 7 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ केंद्र की ओर से मिला है और ज्यादातर पर काम पूरा हो चुका है. पीएम मोदी के लेवल पर पूरे राज्य के चीफ सेक्रेटरी के साथ प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पूरे देश में जितनी परियोजना चल रही है उसकी समीक्षा की गई.

"वर्तमान में बिहार में कुल 170 राष्ट्रीय अवसंरचना परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें कुल 6.58 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है. इनमें से 60 परियोजनाएं, जिनकी लागत 1.28 लाख करोड़ रुपये है, सफलतापूर्वक पूर्ण कर जनता को समर्पित की जा चुकी हैं, जबकि 110 परियोजनाएं 5.30 लाख करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन हैं."-सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार

Samrat Choudhary praised PM Modi
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (ETV Bharat)

96% योजना हो चुकी है पूरी: सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार जैसे राज्य में अभी 7.50 लाख करोड़ की योजना चल रही है. अभी 96 परसेंट योजना ऐसे हैं जिसे केंद्र सरकार की ओर से पूरा किया जा चुका है.

"रेलवे के 38 परियोजना एक लाख 98 हजार करोड़ की लागत से चल रही है. सड़क की 124 योजना राज्य में चल रही हैं. पॉवर के सेक्टर में 10 योजनायें चल रही हैं.अर्बन सेक्टर में जो योजना है, वो भी चल रही है. केमिकल योजना से लेकर पोर्ट तक के योजना को केंद्र सरकार चला रही है."- सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार

कोसी बराज का काम भी शुरू: उन्होंने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि वो बिहार में इतनी सारी योजना चला रहे हैं. ये एक गौरव का क्षण है. बिहार राज्य में कई एक्सप्रेसवे बनने की कवायद शुरू हो गई है. कोसी बराज पर भी काम किया जा रहा है.

Samrat Choudhary praised PM Modi
सम्राट का कांग्रेस पर निशाना (ETV Bharat)

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं की संख्या के लिहाज से सड़क एवं राजमार्ग क्षेत्र सबसे बड़ा है, जिसमें कुल 72 परियोजनाएं शामिल हैं. वहीं रेलवे क्षेत्र में 38 परियोजनाएं चल रही हैं, जो बिहार को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से और अधिक मजबूती से जोड़ रही है. इसके अलावा बिजली, तेल एवं गैस, दूरसंचार, शहरी अवसंरचना और जलमार्ग क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है.

29 परियोजनाओं पर काम जारी: सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार की 41 प्रमुख परियोजनाएं प्रधानमंत्री की PRAGATI प्रणाली के अंतर्गत समीक्षा में हैं. इन परियोजनाओं में कुल 2.13 लाख करोड़ रुपये का निवेश शामिल है. इनमें से 12 परियोजनाएं, जिनकी लागत 51,833 करोड़ रुपये है, पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष 29 परियोजनाएं 1.62 लाख करोड़ रुपये की लागत से तेज़ी से प्रगति पर है.

राज्य सरकार का मिल रहा पूरा सहयोग: उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग लगातार प्रदान कर रही है. शेष चुनौतियों को भी समयबद्ध ढंग से सुलझाने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर निरंतर निगरानी की जा रही है. समग्र रूप से बिहार अब पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और अवसंरचना का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है.

ये भी पढ़ें

शकुनी चौधरी के जन्मदिन को नीतीश ने बनाया खास, 90 दीये जलाये, 90 नारियल फोड़े और 90 कबूतर उड़ाये

सम्राट चौधरी के कदम रखते ही नक्सलियों के गढ़ में हड़कंप, तीन कुख्यात ने किया सरेंडर

सम्राट चौधरी की चेतावनी का भी नहीं दिख रहा असर, गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा बिहार