केंद्र सरकार से सम्राट चौधरी की बड़ी मांग! निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री से मिले
सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विनोद तावड़े से मुलाकात की. अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Published : August 21, 2026 at 2:13 PM IST
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. इससे पहले उन्होंने बीजेपी नेता विनोद तावड़े से उनके आवास पर भेंट की. सम्राट चौधरी ने विनोद तावड़े को बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और उत्तर प्रदेश के इंचार्ज के तौर पर दोबारा नियुक्त होने पर बधाई दी.
निर्मला सीतारमण के साथ बैठक : बांकीपुर उपचुनाव के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला दिल्ली दौरा है. शुक्रवार को कर्तव्य भवन में सुबह 11 बजे से उनकी निर्मला सीतारमण के साथ अहम बैठक शुरू हुई, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा मौजूद रहे.
इन मुद्दों पर हुई चर्चा : मुलाकात को लेकर सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट में फोटो साझा कर कहा, नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ. बैठक में भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं, बजट से जुड़े विषयों, पर्यटन के विकास और बिहार के हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई.
नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी एवं माननीय विदेश मंत्री श्री @DrSJaishankar जी के साथ महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 21, 2026
बैठक में भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं, बजट से जुड़े विषयों, पर्यटन के विकास तथा बिहार के हित से… pic.twitter.com/WiWIventXG
"बिहार के विकास, समृद्धि और जनहित से जुड़े विषयों को केंद्र के समक्ष मजबूती से रखने तथा बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण रही. इस बैठक में विजय चौधरी और संजय झा भी सम्मलित हुए."- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री,बिहार
सम्राट चौधरी ने की विनोद तावड़े से मुलाकात : विनोद तावड़े से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा है, उनका (विनोद तावड़े) कुशल संगठनात्मक नेतृत्व पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और सुखद एवं ऐतिहासिक परिणाम लेकर आएगा.
बिहार के लिए राशि का जुगाड़ बड़ी चुनौती : बिहार में सरकार के लिए कई योजनाओं के लिए राशि का जुगाड़ करना एक बड़ी चुनौती हो गई है. अब सम्राट चौधरी की सरकार को केंद्र से ही आस है. खाली खजाने के कारण कई योजनाओं का काम रुका पड़ा है या फिर धीमी गति से चल रहा है. ऐसे में इस मीटिंग में बजट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई है.
नई दिल्ली में माननीय श्री @TawdeVinod जी से उनके आवास पर भेंट कर भाजपा का पुनः राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 21, 2026
उनका कुशल संगठनात्मक नेतृत्व पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा और सुखद एवं ऐतिहासिक परिणाम लेकर आएगा। pic.twitter.com/8p4diZmuOv
केंद्र से बिहार की उम्मीदें : मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की केंद्रीय वित्त मंत्री से यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बिहार के विकास की गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विधानसभा चुनाव के समय भरोसा दिलाया था कि 2047 में भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य पर केंद्र सरकार काम कर रही है. ऐसे में बिहार के विकास की गति को तेज करने के लिए केंद्र से विशेष मदद की जरूरत है.
केंद्र की कई योजनाओं में भी बिहार सरकार अधिक राशि चाहती है, जैसे कि 'कोसी-मेची नदी जोड़ योजना' जिसमें बिहार सरकार को भी 40% राशि देना पड़ रहा है. बिहार में कई एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है, कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से अधिक राशि जल्द से जल्द जारी करने का आग्रह भी किया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें
सरकारी स्कूलों में किए जाएंगे ये बड़े बदलाव, PTM से लेकर JEE-NEET तक को लेकर बड़ा ऐलान
बिहार में 235000 लाभुकों को मिला आवास, शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने सौंपी चाबी

