ETV Bharat / state

पटना में जाम से मिलेगी मुक्ति, मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज का शुभारंभ

सम्राट चौधरी ने मीठापुर करबिगहिया फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है. मीठापुर महुली ओवर ब्रिज का भी शुभारंभ हुआ है. रिपोर्ट- अविनाश कुमार

SAMRAT CHOUDHARY
मीठापुर करबिगहिया फ्लाईओवर का लोकार्पण (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 28, 2026 at 6:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: राजधानी पटना की महत्वाकांक्षी परियोजना में से एक मीठापुर करबिगहिया और मीठापुर महुली ओवर ब्रिज पर आज से आवागमन शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका लोकार्पण किया. काफी समय से यह बनकर तैयार था और लोग इसके चालू होने का लोग इंतजार कर रहे थे.

11 साल बाद उद्घाटन: मीठापुर करबिगहिया फ्लाईओवर के निर्माण की शुरुआत 2015 में हुई थी, तब इसकी लागत 102 करोड़ रखा गया था लेकिन इसके डिजाइन में चार बार अब तक बदलाव किए गए हैं और इसकी निर्माण राशि भी 300 करोड़ से अधिक हो गई है. आज इसके पहले फेज का उद्घाटन हुआ है. जिससे मीठापुर कंकड़बाग करबिगहिया स्टेशन में लगने वाली जाम से मुक्ति मिलेगी.

मीठापुर करबिगहिया फ्लाईओवर दो तरफ से बनाया गया है. एक तरफ से आने का और दूसरी तरफ से जाने का रास्ता है. आगे करबिगहिया मीठापुर ओवर ब्रिज को चिरैयाटाड ओवर ब्रिज से भी जोड़ा जाएगा.

नीतीश का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की यह महत्वाकांक्षी परियोजना रही है. नीतीश कुमार कई बार इसका निरीक्षण अपने मुख्यमंत्री काल में कर चुके हैं. पिछले दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इसका जायजा लिया था.

कई तरह की बाधा और डिजाइन में किए गए बदलाव के बाद आखिरकार 11 साल बाद आज से इसकी शुरुआत हो रही है जो राजधानी पटना के लाखों लोगों को बड़ी राहत देने वाली है. इसके माध्यम से विधानसभा, सचिवालय, एयरपोर्ट और मीठापुर स्थित शिक्षण संस्थान और कृषि कार्यालय भी जाना आना आसान हो जाएगा. समय की काफी बचत होगी.

मीठापुर करबिगहिया और मीठापुर महुली ओवर ब्रिज की शुरुआत (ETV Bharat)

मीठापुर महुली ओवर ब्रिज: वहीं पटना से दक्षिण बिहार जाने के लिए 2.1 किमी मीठापुर महुली ओवर ब्रिज लोगों को बड़ी राहत देगा. गया जी, औरंगाबाद, रांची तक जाना आसान होगा. पुनपुन, बिहार शरीफ, राजगीर लोग आसानी से आ जा सकेंगे. अभी शहर से होकर लोगों को दक्षिण बिहार जाना पड़ता है लेकिन अब आसानी से शहर में जाम में फंसे बिना मीठापुर महुली ओवर ब्रिज से लोग दक्षिण बिहार जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार को एक और सौगात, नए एलिवेटेड रोड का उद्घाटन, जानें कहां से कहां तक जाएगी सड़क