ETV Bharat / state

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का इनाम था घोषित

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अली गार्डन निवासी यूट्यूबर मुस्लिम सलीम वास्तविक पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला किया गया था.

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला मामला: हमला करने वाला मुठभेड़ में ढेर
यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला मामला: हमला करने वाला मुठभेड़ में ढेर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 2, 2026 at 11:45 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वस्तीक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी ज़ीशान मुठभेड़ में ढेर हो गया है. ग़ाज़ियाबाद के लोनी में पुलिस और घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आरोपी भागने में क़ामयाब हो गया. एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया. जिसकी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बता दें कि पुलिस द्वारा ज़ीशान पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था.

पुलिस के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की विवेचना शुरू की गई. सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से जानकारी ली गई. सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल से बदमाशों को आईडेंटिफाई किया गया. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास शुरू किए गए. बदमाशों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया. सूचना मिली थी कि बदमाश फिर लोनी क्षेत्र में आकर घटना को कार्य कर सकते हैं.

पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड (ETV Bharat)

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई और चेकिंग के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया. थाना लोनी पुलिस और देहात की SOG टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार आते हुए दिखाई दिए, जिनको रुकने का इशारा किया गया. बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और दोनों बदमाश भागने का प्रयास करने लगे. तभी बाइक फिसल कर नीचे गिर गई.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया. लेकिन दोनों बदमाशों द्वारा लगातार पुलिस पार्टी पर फायरिंग की जाती रही. इसी बीच पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया. जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. घायल अवस्था में मिले बदमाश ने पूछताछ के दौरान अपना नाम जीशान बताया है.

उपचार के लिए जीशान को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के मुताबिक, दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है. जीशान और दूसरे बदमाश के बारे में पुलिस द्वारा और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: