नैनीताल में 17 शिक्षकों और लिपिकों पर एक्शन, वेतन रोकने के आदेश, जानिये वजह
मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने इस मामले की जानकारी दी है. उन्होंने शिक्षकों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये हैं.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : December 19, 2025 at 7:27 PM IST
|Updated : December 19, 2025 at 7:38 PM IST
नैनीताल: मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल एक्शन में हैं. नैनीताल मुख्य शिक्षा अधिकारी ने समय से पूर्व विद्यार्थियों की छुट्टी करने के मामले में कार्रवाई की है. उन्होंने जीआई सी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया विकासखंड रामनगर के 17 अध्यापकों एवं लिपिकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है.
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया जीआई सी सेमलखलिया में समय से पहले स्कूल में छुट्टी कर दी गई थी. जिसके मामले में 17 अध्यापकों एवं लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश जारी हुए हैं. मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द जायसवाल ने अवगत कराया कि शुक्रवार को रामनगर के सवालदेय सावलदे न्याय पंचायत के जीआईसी ढेला, प्राइमरी स्कूल ढेला, हाईस्कूल पटरानी, प्रा वि पटरानी नंबर 3, प्रा वि पटरानी, प्रा वि कारगिल पटरानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल सावलदे, प्रा वि सावलदे, जीआईसी सेमलखलिया, प्रा वि सेमलखालिया सहित 10 विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया.
जिले के सभी विद्यालयों को स्पष्ट रूप से सचेत किया है कि विद्यालयों के संचालन में कोई लापरवाही न बरती जाये. विद्यालय संचालन में समय का विशेष ध्यान रखा जाये. समय से पाठ्यक्रम पूर्ण न करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी. नैनीताल के जीआईसी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया में निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने स्कूल में समय से पहले छुट्टी कर दी थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है. इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों में शिक्षकों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने ने और गैर हाजिर मिलने के मामले पर भी कार्रवाई की गई है.
मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने मामला सामने आने के बाद सभी लोगों को कड़ी चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में लापरवाही ना बरतें. उन्होंने कहा सेवा नियमावली आचरण उल्लंघन के मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. उन्होंने कहा भविष्य में भी स्कूलों का निरीक्षण जारी रहेगा. अगर आगे किसी तरह की लापरवाही मिलती है तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पढ़ें- नैनीताल में सरकारी धन गबन करने का मामला, तीन के खिलाफ केस दर्ज
पढ़ें- सीएम धामी ने थाने में मारी रेड! ड्यूटी से गायब मिले कोतवाल, तुरंत लिया बड़ा एक्शन

