ETV Bharat / state

साकेत बिल्डिंग हादसे पर ‘आप’ का MCD मुख्यालय में हल्लाबोल, मेयर कार्यालय पर जड़ा ताला

दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को इमारत ढहने से प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

साकेत बिल्डिंग हादसा: AAP का एमसीडी मुख्यालय में प्रदर्शन
साकेत बिल्डिंग हादसा: AAP का एमसीडी मुख्यालय में प्रदर्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : June 2, 2026 at 7:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: साकेत के सैदुलाजाब इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से हुई मौतों को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं और पार्षदों ने भाजपा शासित एमसीडी पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए निगम आयुक्त कार्यालय और मेयर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मेयर कार्यालय के बाहर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया और साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर को तत्काल निलंबित करने की मांग की.

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि दिल्ली में अवैध निर्माण का पूरा नेटवर्क भाजपा के संरक्षण में संचालित हो रहा है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की कई शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ. उनका कहना था कि भाजपा शासित एमसीडी की भ्रष्ट व्यवस्था ने निर्दोष लोगों की जान ली है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

साकेत बिल्डिंग हादसा: AAP का एमसीडी मुख्यालय में प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि सैदुलाजाब की इमारत के खिलाफ पहले से कई शिकायतें दर्ज थीं और मामला न्यायालय तक पहुंचा था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी की और इसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद केवल निचले स्तर के अधिकारियों को निलंबित कर असली जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है.

सौरभ भारद्वाज, AAP नेता (ETV Bharat)

डिप्टी कमिश्नर के निलंबन की मांग

प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मामले की एसआईटी जांच कराने और एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि मलबा हटाने का कार्य भी धीमी गति से किया जा रहा है और हादसे से जुड़े कई सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं.

एमसीडी सह-प्रभारी प्रीति डोगरा ने कहा कि इमारत को लेकर लगातार शिकायतें की गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें नजरअंदाज किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण कार्रवाई नहीं हुई और अंततः मासूम लोगों की जान चली गई. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन और तेज करेगी.

ये भी पढ़ें: