दुर्ग में एक साथ हुआ चार लोगों का अंतिम संस्कार, साहू दंपत्ति ने बच्चों के साथ दी थी जान
पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंपा.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : May 23, 2026 at 5:22 PM IST
दुर्ग: मोहन नगर थाना इलाके के आर्य नगर में 22 मई को बंद कमरे से चार लोगों के शव मिले थे. जिन चार लोगों के शव मिले थे उसमें दंपत्ति और उनके 2 बच्चे शामिल थे. मौके से एक मृतक का लिखा नोट भी पुलिस को बरामद हुआ. नोट में पारिवारिक विवाद की वजह जान देने के पीछे लिखी गई थी. आज चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद श्मशान घाट लाया गया. जहां सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में परिवार वालों के अलावा इलाके के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
परिवार का हुआ अंतिम संस्कार
शवों का अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. लोग बार बार ये चर्चा कर रहे थे कि जान देना किसी समस्या का समाधान नहीं है. परिवार के लोगों को इस विषय में चर्चा करनी चाहिए थी. वहीं आर्य नगर में एक साथ चार लोगों के जान देने की घटना से गम का मौहाल है. जिन चार लोगों ने आर्य नगर में जान दी में उनमें पति गोविंद साहू, उम्रे 45 साल, पत्नी चंचल साहू, उम्र 40 साल, बेटी दृष्टि साहू, उम्र 13 साल और बेटे यशांत साहू, उम्र 11 का नाम शामिल है.
जान देना नहीं है समाधान
आत्महत्या कोई समाधान नहीं है. यदि आपके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र के बारे में चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता है, तो कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन - 04424640050 (24x7 उपलब्ध) या आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन 9152987821 पर कॉल करें (सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध)
छत्तीसगढ़ में हीटवेव अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानिए बड़े शहरों का तापमान
दुर्ग में एक घर से मिले चार शव, पूरा परिवार हुआ खत्म, रो पड़ा छत्तीसगढ़

