ETV Bharat / state

सहकारिता सप्ताह: 8 दिन में KCC वितरण, 20 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य समेत कई आयोजन, राजनांदगांव में भी तैयारी

29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह को लेकर राजनांदगांव में प्रेसवार्ता, ड्रोन खेती, जनऔषधि शिविर और एफसीआई गोदामों के भूमिपूजन तक रहेगा फोकस

Sahkarita Saptah 2026
29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह को लेकर राजनांदगांव में प्रेसवार्ता (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 28, 2026 at 2:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

राजनांदगांव. प्रदेश में 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह मनाया जाना है. राजनांदगांव में भी इसकी तैयारी की गई है. इस बार 8 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में करीब डेढ़ लाख सदस्यों और दुग्ध उत्पादकों तक पहुंचने, 20 हजार नए सदस्य बनाने, आधुनिक कृषि तकनीक से किसानों को जोड़ने और महिला हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने जैसे बड़े लक्ष्य तय किए गए हैं.

शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल और उपाध्यक्ष भरत वर्मा ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी करते हुए कहा कि सहकारिता केवल बैंकिंग व्यवस्था नहीं, बल्कि गांव और किसानों की आर्थिक आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत माध्यम है. उनका कहना था कि सहकारी संस्थाओं को मजबूत किए बिना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति नहीं दी जा सकती.

सहकारिता सप्ताह: 8 दिन में KCC वितरण, 20 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य समेत कई आयोजन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पहले दिन से सदस्यता और जागरूकता अभियान

29 जून को सहकारिता सप्ताह की शुरुआत पैक्स सशक्तिकरण एवं सहकारिता जागरूकता कार्यक्रम से होगी. इस दौरान बायोमेट्रिक पंजीयन, सदस्यता विस्तार अभियान, संयुक्त समितियों की भूमिका पर कार्यशालाएं तथा किसानों और दुग्ध उत्पादकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैंक का दावा है कि इससे लगभग 1.5 लाख सदस्य और दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे.

सहकारिता आंदोलन जितना मजबूत होगा, गांव और किसान उतने ही आत्मनिर्भर बनेंगे.-सचिन बघेल, अध्यक्ष, राजनांदगांव DCCB

KCC का वितरण होगा

30 जून को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (डीसीडीसी) की बैठक के साथ एफपीओ और पैक्स की भूमिका पर विशेषज्ञ चर्चा होगी. वहीं 1 जुलाई को किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरक छिड़काव का लाइव प्रदर्शन, कृषक संगोष्ठी और मृदा स्वास्थ्य पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी. 2 जुलाई को मॉडल पैक्स का भ्रमण कराया जाएगा और महिला हितग्राहियों को एटीएम, केसीसी और रूपे केसीसी कार्ड वितरित किए जाएंगे.

स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनऔषधि पर रहेगा जोर

3 जुलाई को वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि 4 जुलाई को पैक्स संचालित जनऔषधि केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जहां नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श मिलेगा.

10 आदिवासी जिलों में विशेष अभियान

5 जुलाई को राजनांदगांव सहित प्रदेश के 10 आदिवासी जिलों में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत 20 हजार नए सदस्यों को सहकारिता से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसी दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी समितियों और सदस्यों को 'सहकार प्रेरणा पुरस्कार' से सम्मानित भी किया जाएगा.

समापन पर एफसीआई के 9 गोदामों का भूमिपूजन

सहकारिता सप्ताह का समापन 6 जुलाई को रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह के साथ होगा. इस दौरान भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के लिए चयनित 9 वेयरहाउसों के निर्माण का भूमिपूजन भी किया जाएगा. इसे विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना की महत्वपूर्ण पहल बताया गया.

राजनांदगांव बैंक का प्रदर्शन भी बेहतर

प्रेसवार्ता में बैंक के प्रदर्शन के आंकड़े भी साझा किए गए. बताया गया कि खरीफ 2026 के लिए कृषि ऋण वितरण, बीज एवं उर्वरक वितरण तथा नकद ऋण वितरण में बैंक लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. रासायनिक खाद और बीज वितरण के साथ किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. सहकारिता सप्ताह के दौरान इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठा सकें.

सरस्वती साइकिल योजना: राजनांदगांव की 6100 बेटियों को मिलेगी साइकिल, स्पेस लैब और प्लेनिटोरियम का शुभारंभ
डायलिसिस यूनिट की चिरमिरी जिला अस्पताल में शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने किया शुभारंभ
मानसून के इंतजार में किसान, नर्सरी की जगह अब सीधे बुवाई की तैयारी