ETV Bharat / state

उत्तराखंड पुलिस से भाग रहे कार सवार बदमाशों ने सहारनपुर में बाइकसवार को कुचला, इलाज के दौरान मौत

देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम के पास हुई दुर्घटना. पुलिस कार सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

सहारनपुर दुर्घटना में बाइकसवार की मौत.
सहारनपुर दुर्घटना में बाइकसवार की मौत. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 12:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सहारनपुर : देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उत्तराखंड पुलिस से बचकर भाग रहे कार सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार शख्स का कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल शख्स को आननफानन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई. शख्स की पहचान शीतल पुत्र हरिचंद (52) निवासी गांव माया हेड़ी नांगल के रूप में हुई है. सहारनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

सहारनपुर दुर्घटना की जानकारी देते एसपी सिटी व्योम बिंदल. (Photo Credit : ETV Bharat)

सहारनपुर एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि शनिवार शाम उत्तराखंड पुलिस कुछ संदिग्ध बदमाशों की कार का पीछा कर रही थी. बदमाशों की कार सहारनपुर की सीमा में आ गई थी. थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम के पास कार रोकने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की थी, लेकिन पुलिस टीम देख बदमाश कार बैक करके भागने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइकसवार शीतल चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शीतल सड़क पर दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए. आननफानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई.

एसपी सिटी व्योम बिंदल के मुताबिक मामला उत्तराखंड पुलिस से जुड़ा हुआ है. अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. कार सवार दोनों बदमाश उत्तराखंड की ओर से सहारनपुर में घुसे थे. बदमाशों को पकड़ने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की गई थी. घेराबंदी देख बदमाशों ने कार रिवर्स गियर में दौड़ा दी थी. जिसकी चपेट में आने से बाइकसवार शीतल की कुचलकर मौत हो गई थी. दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया है. दोनों बदमाश हरियाणा के हैं और उत्तराखंड पुलिस से भाग रहे थे.

यह भी पढ़ें : Accident in Saharanpur: वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत व दूसरा गंभीर

यह भी पढ़ें : सहारनपुर में भीषण हादसा, पति और पत्नी की मौत, 3 बच्चे घायल