ETV Bharat / state

नाच-गाने के बीच बारात में चली गोली, हर्ष फायरिंग में बैंड सदस्य नाबालिग की मौत

मध्य प्रदेश में प्रशासन की लाख समझाइश के बाद भी नहीं रुक रही हर्ष फायरिंग, नाबालिग बच्चे की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम.

SAGAR HARSH FIRING
हर्ष फायरिंग में बैंड सदस्य नाबालिग की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 13, 2026 at 1:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सागर: शहर के मोतीनगर थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिसमें बारात लगने के दौरान गोली चलने से एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई. यह लड़का बारात में बैंड पार्टी का सदस्य था. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान यह घटना हुई है. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल लड़के को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. घटना के बाद बैंड पार्टी के सदस्य और मृतक के परिचितों ने जमकर हंगामा किया और आज सुबह भी चक्का जाम कर दिया है.

क्या है मामला

सीएसपी ललित कश्यप के अनुसार "शहर के मोतीनगर थाना इलाके के गोलाकुआं के पास गुरुवार रात एक शादी समारोह में ये घटना हुई है. बारात लगने के दौरान हर्ष फायरिंग में 15 साल के किशोर की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान विवेक बंसल पिता दिनेश बंसल के तौर पर हुई है. जो कैंट थाना इलाके में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के सामने झुग्गी-झोपड़ी में रहता था. वह बैंड पार्टी में कर्मचारी था और सोनी परिवार की बारात में बैंड पार्टी में आया था.

नाच-गाने के बीच बारात में चली गोली (ETV Bharat)

नाच-गाने के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में गोली विवेक को लग गयी. विवेक को गंभीर हालत में तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उधर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जैसे ही डॉक्टरों ने विवेक की मौत की घोषणा की, तो उसके परिजनों और परिचितों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. फिर रात 12 बजे मोतीनगर थाने के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए. सीएसपी ललित कश्यप और थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई."

SAGAR BAND MEMBER CHILD DIES
परिजनों में आक्रोश (ETV Bharat)

एक आरोपी का पता चला

बैंड पार्टी के सदस्य राम बंसल ने बताया कि "हम लोग बारात में बैंड बजा रहे थे. तभी अचानक से एक गोली आकर विवेक के सीने में लगी. हम लोगों ने पास की अस्पताल में उसके इलाज के लिए गए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. फिर हम लोग मेडिकल कॉलेज आए, तो यहां डॉक्टरों ने बताया कि विवेक की मौत हो चुकी है." सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि "घटना मोती नगर थाना इलाके के गोला कुआं क्षेत्र की है.

जहां बैंड पार्टी के एक सदस्य को गोली लगी है. इस घटना में एक आरोपी की शिनाख्त हुई है. उसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की जांच और आरोपियों के पकड़े जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. वारदात के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित थे, जिन्हें समझाया गया है.