ETV Bharat / state

शीतनिद्रा से जागा कोबरा बिल से निकला शिकार की तलाश में, सर्पमित्र से हुआ सामना

तापमान बढ़ते ही बिलों में छुपे सांप बाहर निललने लगे हैं. सागर में बिल से निकले कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा.

Sagar snake rescue
सागर में कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 2:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट : कपिल तिवारी

सागर : सर्दी के मौसम में हाइबरनेशन (शीतनिद्रा) में जाने वाले जीव-जंतु तापमान बढ़ते ही अपने बिलों से बाहर निकालकर शिकार की तलाश में जुट गए हैं. ऐसे में कोबरा जैसे खतरनाक सांप भी रहवासी इलाकों में निकलने लगे हैं. सागर के उपनगर मकरोनिया के कृष्णा नगर में एक बिल से निकलकर बार-बार दूसरे बिलों में जा रहे कोबरा को जब स्थानीय लोगों ने देखा तो स्नैककैचर को जानकारी दी. स्नैककैचर ने बड़ी मुश्किल के पहले तो बिल में घुसे कोबरा को बाहर निकलने पर मजबूर किया और बाहर आते ही दबोच लिया.

शीतनिद्रा से जागा कोबरा बिल से निकला शिकार की तलाश में (ETV BHARAT)

खाली प्लॉट के बिल में घुसा था कोबरा

स्नैककैचर अकील बाबा को मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के कृष्णानगर वार्ड से फोन पहुंचा था कि यहां एक मकान के पीछे पड़ी खाली जगह में काले रंग का सांप पिछले 2-3 से लगातार दिख रहा है और एक बिल से दूसरे बिल में जा रहा है, जिसको लेकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. जब तक स्नैककैचर अकील बाबा पहुंचे, तब तक सांप फिर से बिल में घुस गया, लेकिन बिल में लगातार पानी भरकर करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद सांप बिल से बाहर आया. तब जाकर बड़ी मशक्कत से अकील बाबा ने सांप को काबू में किया.

कोबरा का काटा नहीं मांगता पानी

स्थानीय निवासी कमलेश सिंह ने बताया "ये सांप 4-5 साल से यहां कभी कभार नजर आता रहता था. लेकिन पिछले 4-5 दिन से बार-बार नजर आ रहा था. हम लोगों को डर था कि कहीं घर में अंदर ना आ जाए. इसलिए अकील बाबा को खबर दी. अकील बाबा ने आधा घंटे की मेहनत के बाद पकड़ा."

अकील बाबा ने बड़ी मश्क्कत के बाद सांप को काबू में करने के बाद बताया "जब में यहां आया तो ये सांप एक बिल में से मुंह निकाले था. हमने उसे बाहर निकालने के लिए बिल में पानी डाला तो करीब आधा घंटे बाद सांप बाहर आ गया. ये कोबरा प्रजाति का सांप है, जो काफी जहरीला होता है. ये अगर किसी को काट ले तो 8 से 10 मिनट में उसकी मौत हो जाती है."