ETV Bharat / state

सागर में गैस टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, वाहनों में तोड़फोड़ के बाद चक्काजाम

अशोकनगर से बाइक से मालथौन स्थित अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र को गैस टैंकर ने मारी टक्कर. मौके पर ही पिता की मौत, बेटा घायल.

SAGAR ROAD ACCIDENT TRAFFIC JAM
वाहनों में तोड़फोड़ के बाद चक्काजाम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 6:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सागर: अशोकनगर से बाइक से सागर आ रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना लगते ही ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. यह घटना खिमलासा थाना क्षेत्र के कंजिया रोड स्थित खड़ेसरा गांव के पास हुई. यहां स्थित रिफाइनरी से गैस भरवाकर लौट रहे एक तेज रफ्तार गैस टैंकर के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी.

पिता-पुत्र को गैस टैंकर ने मारी टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय रामलाल राजपूत अपने 23 साल के बेटे धरमपाल राजपूत के साथ बाइक से अशोकनगर से मालथौन के पास स्थित लोगर गांव लौट रहे थे. खिमलासा थाना क्षेत्र के खड़ेसरा गांव में एक तेज रफ्तार गैस टैंकर के चालक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बेटा घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए बीना सिविल अस्पताल भेजा गया है.

सागर में गैस टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर (ETV Bharat)

घटनास्थल से मात्र 10 किमी की दूरी पर ही उनका गांव है. घटना की सूचना मिलते ही लोगर गांव से मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए. जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. चक्काजाम करते ही दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

वाहनों में की तोड़फोड़, कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन

घटना स्थल पर गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया. गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. घटना की जानकारी लगते ही खिमलासा, बांदरी, बीना, खुरई, आगासौद, भानगढ़, मालथौन सहित आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

ROAD ACCIDENT DEATH
कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन (ETV Bharat)

प्रशासन की समझाइश के बाद भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. इधर परिजन और ग्रामीण एसडीएम को बुलाकर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है. परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाइश दी जा रही है.

VILLAGERS VANDALIZED VEHICLES
घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम (ETV Bharat)