ETV Bharat / state

होलिका दहन की रात बाल संप्रेषण गृह से निकलकर बालकों का उत्पात, तीन भागकर थाने पहुंचे

सागर में बाल संप्रेक्षण गृह के चार अपचारियों ने सड़क पर मचाया उत्पात, संप्रेक्षण गृह में तोड़फोड़ के बाद बाहर खड़ी गाड़ियों को बनाया निशाना.

SAGAR JUVENILE HOME ESCAPE
होलिका दहन की रात बाल संप्रेषण गृह से निकलकर बालकों का उत्पात (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 4:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सागर: होलिका दहन की रात शहर के राजघाट रोड पर मौजूद बाल सम्प्रेषण गृह में रहने वाले 4 अपचारी बालकों ने संप्रेषण गृह से निकलकर जमकर उत्पात मचाया. करीब आधे घंटे तक राहगीरों से मारपीट और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की. उनके हंगामे और मारपीट का लोगों ने विरोध शुरू किया, जिसके बाद भागकर तीन बाल अपचारियों ने सिविल लाइन थाने पहुंचे. जहां उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच जुट गई है.

क्या है मामला

एएसपी लोकेश सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार, होलिका दहन के दिन सोमवार रात सिविल लाइन थाना इलाके में राजघाट रोड पर स्थित बाल संप्रेषण गृह के सामने हंगामे और मारपीट की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि बाल संप्रेषण गृह के चार अपचारी बालक अचानक बाहर आ गए और सड़क पर हंगामा करने लगे. इस दौरान राह चलते लोगों से मारपीट और झगड़ किया. साथ ही उनकी बाइक में तोड़फोड़ की. झगड़े की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे तो तीन अपचारी वहां से भाग गए.

एएसपी लोकेश सिन्हा ने दी जानकारी (ETV Bharat)

रॉड और बोतल से हमला

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब चार से पांच बच्चे रॉड और बोतलें लिए हुए थे. सड़क पर लोगों से मारपीट कर जबरन पुलिस को फोन लगवा रहे थे. जब विरोध में लोग जमा होने लगे तो कुछ बाल संप्रेषण गृह के अंदर भाग गए. वहीं तीन अपचारी भागकर पुलिस थाने पहुंचे.

JUVENILE HOME BOYS ASSAULT PASSENGERS ON ROAD
बाल सुधार गृह से गेट तोड़कर फरार हुए नाबालिगों का हंगामा (ETV Bharat)

सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया, "बाल संप्रेषण गृह के तीन बाल अपचारी थाने आ गए थे, वहीं उनका एक साथी संप्रेषण गृह के पास कालोनी में मिला. बताया जा रहा है कि पहले उन्होंने अंदर तोड़फोड़ की और फिर सड़क पर हंगामा और मारपीट की. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है. जैसे ही तथ्य सामने आएंगे, वैसे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."