ETV Bharat / state

मुख्यमंत्री की सक्रियता देख मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

मध्य प्रदेश मंत्री और अफसर इन दिनों खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं, सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अचानक पहुंचे खरीदी केंद्र.

GOVIND SINGH INSPECT KRISHI MANDI
खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 7, 2026 at 6:54 AM IST

|

Updated : May 7, 2026 at 7:30 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सागर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण के बाद अब मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी औचक निरीक्षण में जुट गए हैं. इसी कड़ी में बुधवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल से सागर आते समय अचानक रायसेन जिले के सेहतगंज स्थित खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया. मंत्री ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तुलाई, खरीदी और व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली. खाद्य मंत्री ने मौके पर बारदाने का वजन कराया और भरे बोरे के गेहूं का वजन कराया.

लापरवाही पर कर्मचारियों को फटकार

निरीक्षण के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और ऑटो कनेक्टिविटी व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और तुलाई में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. मौके पर कार्य में लापरवाही पाए जाने पर खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत ने संबंधित सर्वे कर्मचारियों वसुंधरा गौर और शिवराज लोधी को कड़ी फटकार लगाते हुए कामकाज में सुधार के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि किसानों के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया निरीक्षण (ETV Bharat)

किसानों से लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने किसानों से भी बातचीत की. रंगपुर के किसान किशन गोपी और कैलाश यादव ने बताया कि "उन्हें खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है, उनकी फसल की तुलाई समय पर हो रही है." किसानों ने खरीदी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं को संतोषजनक बताया. मंत्री गोविंद राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और गेहूं खरीदी और तुलाई का कार्य समय पर सुचारू रूप से किया जाए.

Govind Singh Instructions Officials
गेहूं देखते मंत्री गोविंद सिंह (ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. खाद्य मंत्री रतनपुर के प्रेम वेयर हाउस पहुंचे. वहां पर शेख आबिद सहित कई किसानों ने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है.

Last Updated : May 7, 2026 at 7:30 AM IST