ETV Bharat / state

देश में पहली बार, रोड सेफ्टी को जन आंदोलन बनाने सागर में ग्राम सभा, बुंदेली में शपथ

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए ग्राम सभा का आयोजन, देश में पहली बार प्रयोग करने वाले कलेक्टर ने दिलाई बुंदेली में शपथ.

SAGAR GRAM SABHA FOR ROAD SAFETY
सागर कलेक्टर ने दिलाई शपथ (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 9:36 AM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 9:43 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सागर: आम तौर पर किसी राष्ट्रीय पर्व या जयंती के अवसर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाता है. लेकिन सागर देश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जहां पर रोड सेफ्टी के लिए जिले भर में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. कलेक्टर संदीप जीआर की पहल पर शुक्रवार को जिले भर में ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ. बम्होरी बीका में आयोजित विशेष ग्राम सभा में कलेक्टर संदीप जी आर ने बुंदेली भाषा में सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ लाई.

सड़क सुरक्षामित्र को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और वहां मौजूद ट्रैक्टर ट्राली टैंकर पर रेडियम की पट्टी लगाने का कार्य शुरू किया. इस खास मौके पर कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि, ''सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का पूरा परिवार खत्म होने के बराबर होता है, आपकी एक गलती परिवार से दूर कर सकती है.''

sagar Gram Sabha for road safety
रोड सेफ्टी के लिए ग्राम सभा (ETV Bharat)

रोड सेफ्टी को लेकर अभिनव प्रयोग
सड़क सुरक्षा पर बम्होरी बीका में आयोजित विशेष ग्रामसभा में कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि, ''आमतौर पर ग्राम सभा में कई बिंदु होते हैं, लेकिन इस विशेष ग्राम सभा में सिर्फ सड़क सुरक्षा के संबंध में चर्चा हो रही है. मैं इस गंभीर मसले पर आपकी सहमति और संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए आया हूं.'' उन्होंने कहा कि, ''ये विशेष ग्रामसभा आपके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. क्योंकि जब वाहन दुर्घटना होती है, तो उसमें जो व्यक्ति घायल या मृत होता है, तो उसके परिवार पर बज्रपात होता है.

क्योंकि वही व्यक्ति उस परिवार का मुखिया होता है और जब मुखिया चला जाता है, तो घर को चलाना बड़ा कठिन हो जाता है.'' उन्होंने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि, ''आपने धूम फिल्म देखी होगी, उसमें बाइकर यातायात नियमों का पालन करता है और हेलमेट सहित तमाम सुरक्षा उपकरण पहनता है. आप भी हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं. शाम 6 से 9 बजे और रात में 2 से 5 के बीच गाड़ी चलाने से बचे.''

sagar collector Road Safety Oath
कलेक्टर ने दिलाई बुंदेली में शपथ (ETV Bharat)

राहवीर योजना का करे प्रचार
सड़क सुरक्षा को लेकर हुई विशेष ग्राम सभा में जिला कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि, ''सरकार की राहवीर योजना का प्रचार प्रसारण जरूरी है. क्योंकि ये योजना हादसों में घायल व्यक्ति की जान बचाने बनाई गयी है. घायल व्यक्ति को समय पर इलाज मिल सके, इसलिए योजना के तहत घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को सम्मान राशि और प्रमाण पत्र मिलेगा.

ग्रामसभा में मौजूद एसपी विकास शाहवाल ने कहा कि, ''दुर्घटना होते समय कोई भी व्यक्ति वीडियो फोटो न ले, बल्कि घायल को तत्काल अस्पताल भेजने का इंतजाम करें. इसके लिए सरकार ने राहवीर योजना शुरू की है. जिसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले को 25 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है.''

Last Updated : January 3, 2026 at 9:43 AM IST