ETV Bharat / state

बंगाल से फेरी लगाने आए शख्स पर धारदार हथियार से हमला, बांग्लादेशी घुसपैठिया बताया

सागर में बंगाली युवक पर हमला, बाइक साइड में लगाने को लेकर हुआ था विवाद, परिजन ने लगाया भाषायी भेदभाव का आरोप.

sagar Beaten for speaking Bengali
सागर में बंगाली युवक की पिटाई (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 1:45 PM IST

|

Updated : February 25, 2026 at 1:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सागर: पश्चिम बंगाल चुनाव नजदीक है, ऐसे में हर मामला सियासी मुद्दा बनता नजर आ रहा है. ताजा मामला जिले के सुरखी थाना के समनापुर गांव में सामने आया है. आरोप है कि, बंगाल से आकर फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले 37 साल के शख्स के साथ मारपीट की गयी, साथ ही धारदार हथियार से हमला किया है. पीड़ित पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले का रहने वाला सैयद एस के है. घटना 19 जनवरी की बतायी जा रही है. जब समनापुर गांव में फेरी लगाकर कपड़े बेचने गए युवक के साथ तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी. घायल को बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है.

पत्नी का आरोप-बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर प्रताड़ित किया
बिलहरा चौकी में एफआईआर दर्ज की गयी है. लेकिन इस मामले में घायल व्यक्ति की पत्नी ने पश्चिम बंगाल में आरोप लगाया है कि, ''भाषायी आधार पर उनको बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर प्रताड़ित किया गया है.'' पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और तृणमूल सांसद समीरुल इस्लाम ने भी घटना पर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा है कि, ''देश के कई राज्यों में बंगाली बोलने वाले श्रमिकों पर हमले की खबरें आ रही है, जो चिंताजनक है.'' पुलिस का कहना है कि, ये सारा विवाद बाइक के लिए साइड नहीं दिए जाने पर हुआ है. इसमें तीन अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला (ETV Bharat)

बाइक को साइड देने की बात पर विवाद
एएसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि, ''सुरखी थाना की बिलहरा चौकी के समनापुर गांव में 19 फरवरी को ये घटना घटी. जिसमें पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले के रहने वाले 37 साल के सैयद एस के साथ मारपीट की गयी है. जो फिलहाल सागर के गुरू गोविंद सिंह वार्ड में किराए से रहता है. पिछले करीब 10 साल से सागर आकर फेरी लगाकर कपड़े बेच रहा था.

बिलहरा चौकी में हुई वारदात की एफआईआर के मुताबिक, सैयद समनापुर गांव में फेरी लगाकर कपड़े बेच रहा था. तभी बाइक को साइड नहीं देने पर तीन अज्ञात युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. जिसमें सैयद गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज में चल रहा है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, जल्द ही गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी.''

Bengali youth beat for parking bike
पीड़ित का बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज में इलाज जारी (ETV Bharat)

घटना पर बंगाल में चढ़ा सियासी पारा
इस मामले को लेकर बंगाल से जो खबरें आ रही है, वह मारपीट की वजह भाषायी भेदभाव बता रही हैं. पश्चिम बंगाल में सैयद एस के की पत्नी नुरेफा ने आरोप लगाया है कि, ''उनके पति को बंगाली बोलने और बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर मारा गया है.'' वहीं चुनावी मौसम में पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार ने भी घटना को लेकर चिंता जतायी है.

पश्चिम बंगाल प्रवासी श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और तृणमूल सांसद समीरुल इस्लाम का कहना है कि, ''सांसद अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर पीड़ित और उसके परिवार की देखभाल की जा रही है.'' बंगाल सरकार ने आरोप लगाया है कि, पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में बंगाली बोलने वालों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ी है और उन्हें बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर हमला किया जा रहा है.

Last Updated : February 25, 2026 at 1:59 PM IST