ETV Bharat / state

जींद सफीदों हुडा ग्राउंड मामला: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाशों का मुंडवाया सिर

सफीदों हुडा ग्राउंड में रंजिश के चलते युवक से मारपीट और अमानवीय हरकत मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Safidon Assault Case
हमलावरों ने युवक के मुंह पर किया पेशाब (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 23, 2026 at 11:05 AM IST

|

Updated : February 23, 2026 at 11:12 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद: जिले के सफीदों स्थित हुडा ग्राउंड में पुरानी रंजिश के चलते युवकों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. घटना में तीन युवक घायल हुए, जबकि एक युवक पर फायरिंग किए जाने का भी आरोप है. हमलावरों पर घायल युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके मुंह पर पेशाब करने का भी गंभीर आरोप लगा है. मामले की शिकायत मिलने के बाद शहर थाना सफीदों पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की.

आरोपियों के पुलिस ने कटवाए बाल: इस बारे में डीएसपी गौरव शर्मा ने बताया कि, "पुलिस ने इस मामले में गांव खेड़ा खेमावती निवासी मोहित, रविंद्र, विजय, कृष और निवेश को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बाल भी कटवाए गए हैं. यह कदम बदमाशी दिखाने वाले तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से उठाया गया है.अन्य फरार आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल असलहे की तलाश जारी है."

जींद सफीदों में शर्मनाक वारदात (ETV Bharat)

फायरिंग से बाल-बाल बचा युवक: शिकायतकर्ता रविदास मोहल्ला निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि, "16 फरवरी को वह अपने दोस्तों रोहित और अजमुद्दीन के साथ हुडा ग्राउंड में मौजूद था. तभी डिग्गी मोहल्ला निवासी अरुण अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि अरुण ने नवीन पर फायर भी किया, लेकिन निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गया. इसके बाद आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर मारपीट की और अमानवीय कृत्य किया.

एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज: डीएसपी गौरव शर्मा ने बताया कि, "पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत भी जांच की गई है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा."

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में हैवानियत की दास्तान सुन खौल उठेगा आपका खून, त्रिपुरा की रहने वाली पीड़िता की मां ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

Last Updated : February 23, 2026 at 11:12 AM IST