ETV Bharat / state

कांकेर में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ने स्वास्थ्य विभाग का दफ्तर घेरा, बीएमओ को हटाने की मांग

स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ. शशांक गुप्ता द्वारा एक कर्मचारी के निलंबन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है.

Health workers protest in Kanker
कांकेर में स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 25, 2026 at 8:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कांकेर: ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों और स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. कर्मचारी करीब दो घंटे तक कार्यालय के बाहर डटे रहे और बीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करते रहे.

प्रदर्शनकारियों का आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी का निलंबन एकतरफा, नियम विरुद्ध और बिना उचित जांच के किया गया है. कर्मचारियों ने बीएमओ पर मनमानी करने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता नहीं रखने के आरोप भी लगाए.

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों का प्रदर्शन (ETV BHARAT)

'कर्मचारियों में नाराजगी'

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बीएमओ के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इसी वजह से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है.

Health workers protest in Kanker
कांकेर में स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल (ETV BHARAT)

निष्पक्ष जांच की मांग

संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने कहा कि निलंबन आदेश को तत्काल वापस लिया जाए और कर्मचारियों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर बीएमओ के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.

ये चेतावनी भी दी

जिला अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे.

ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की. फिलहाल इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग सीएमएचओ ने कहा कि आवेदन कर्मचारियों के द्वारा सौंपा गया है. आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा .

शिक्षक की कमी का विरोध, पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला, एक शिक्षक पर 32 बच्चों का जिम्मा

बालोद में मितानिन संघ का प्रदर्शन, NHM में संविलियन और मानदेय में 50% वृद्धि की मांग