ETV Bharat / state

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा- गांवों के विकास की दिशा में मजबूत आधार करेगा तैयार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में राज्य का बजट पेश किया गया. सत्ताधारी दल ने इसकी खूब तारीफ की है.

Rural Development Minister Deepika Pandey Singh called Jharkhand budget historic
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 24, 2026 at 2:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आज मंगलवार को झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. इस वर्ष राज्य का कुल बजट आकार 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है. बजट पेश होने के साथ ही सदन में इस पर चर्चा शुरू हो गई. सरकार ने इसे संतुलित, विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बजट बताया है.

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, ताकि समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे. उन्होंने ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की बात कही. बजट में ग्रामीण सड़कों, सिंचाई, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा और युवाओं के कौशल विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं.

झारखंड के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट विशेष रूप से ग्रामीण परिवेश को सशक्त बनाने वाला है और गांवों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा. दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, “यह बजट गांव, गरीब, किसान और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इससे ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और आजीविका के अवसर बढ़ेंगे. सरकार की प्राथमिकता है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे”.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की झारखंड बजट की सराहना (ETV Bharat)

मंत्री ने आगे कहा कि स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण सड़क योजनाओं और आजीविका मिशन को बल मिलने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी.

झारखंड विधानसभा में पेश इस बजट को लेकर आने वाले दिनों में विस्तृत चर्चा होगी. सरकार का दावा है कि यह बजट झारखंड को आत्मनिर्भर और विकासशील राज्य की दिशा में आगे बढ़ाने वाला साबित होगा. वहीं विपक्ष इसके विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाने की तैयारी में है.

इसे भी पढ़ें- इस बार 1 लाख 61 हजार 5 सौ करोड़ का हो सकता है झारखंड का बजट! जानें, क्या मानते हैं आर्थिक मामलों के जानकार

इसे भी पढ़ें- 24 फरवरी को पेश होगा झारखंड का बजट, 2025-26 की नींव पर कितना बड़ा और कितना असरदार होगा 2026-27 का बजट?

इसे भी पढ़ें- झारखंड बजट 2026-2027: सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की क्या हैं उम्मीदें, जानें किसने क्या कहा