दिल्ली विधानसभा: सदन नहीं चलने पर फूटा लोगों का गुस्सा! बोले- हमारे मुद्दे कब सुने जाएंगे?
दिल्ली विधानसभा के शीतरकालीन सत्र में चल रहे हंगामे पर फूटा कालकाजी के लोगों का गुस्सा जानिए क्या कहा.

Published : January 10, 2026 at 11:53 AM IST
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का शीतरकालीन सत्र जो 5 जनवरी से शुरू हुआ है लेकिन लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतरा है. लोगों को उम्मीद थी कि इस सदन की कार्यवाही के दौरान आम लोगों के जनहित के कई मुद्दे उठाए जाएंगे. जिससे लोगों को फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं पा रहा और रोजाना सदन में केवल हंगामा हो रहा है. जिसकी वजह से सदन स्थगित कर दिया जा रहा है.
आतिशी सिंह के बयान को लेकर हंगामा जारी : आम आदमी पार्टी से दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के द्वारा दिया बयान पर काफी हंगामा मचा हुआ है. जिससे सिख समुदाय के लोग काफी नाराज होकर पूरे दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं और विधानसभा की सदस्यता से आतिशी सिंह कि मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे है. वही इस मामले को लेकर सदन में भारी हंगामा हो रहा है और आम लोगों के कोई भी मुद्दे नहीं उठाए जा रहे हैं.
अतिशी सिंह की विधानसभा क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रिया: सदन में इस हंगामे को देखते हुए कालकाजी विधानसभा जो दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी सिंह की विधानसभा क्षेत्र है. जहां सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते है. वहां ईटीवी भारत के संवाददाता ने जब सिखों से बात कि तो उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा सदन में हो रहे हंगामा और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के द्वारा दिए गए विवादित बयान कि सबसे पहले उसकी सत्यता की जांच की जानी चाहिए . उसका ओरिजिनल वीडियो आना चाहिए क्योंकि आतिशी सिंह पढ़ी-लिखी नेता है. ऐसे में उनके द्वारा इस तरह का बयान देना विश्वास नहीं हो रहा है. लोगों का कहना है कि इसका ओरिजिनल वीडियो भी सामने आना चाहिए. ताकि सच सामने आ सके.
हंगामे को चलते नहीं उठाए जा रहे लोकहित के मुद्दे : लगातार सदन में हो रहे हंगामे के चलते जनता से जुड़े मुद्दें मौन है. जनता का कहना है कि आखिरकार जो ₹500 में सिलेंडर मिलना चाहिए था जिसका वादा किया गया था. इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा वह भी लोगों को नहीं मिल रहा. जो महिलाओं को ₹2500 दिए जाने की बात कही गई थी. साथ ही दिवाली होली कई अन्य पर्व पर सिलेंडर मुफ्त दिए जाने की बात कही गई है. इस पर भी कोई चर्चा नहीं हो रही.
जनता के जो टैक्स के पैसे हंगामे की चढ़ रहे भेंट: लोगों का कहना है कि जनता के टैक्स के पैसे हैं का गलत दुरुपयोग हो रहा है. लगातार दिल्ली विधानसभा सदन को स्थगित हो रही है. कोई भी मुद्दा आम लोगों के हितों के लिए नहीं उठाया जा रहा है.
बीजेपी कर रही इस्तीफे की कर रही मांग : आम आदमी पार्टी बीजेपी पर यह आरोप लगा रही है कि आतिशी के द्वारा बोले गए शब्दों को गलत तरीके लोगों के सामने पेश किया जा रहा है. जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के द्वारा भी जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सिख समुदाय के साथ मिलकर दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है. और नेता प्रतिपक्ष आतिशी सिंह से उनका इस्तीफा मांग रही है.
ये भी पढ़ें :

