ETV Bharat / state

रुद्रेश्वर कॉरिडोर धमतरी: उज्जैन की तर्ज पर महानदी किनारे विकसित होगा धाम, पर्यटन को मिलेगी पहचान

एआई तकनीक पर आधारित एक वीडियो जारी किया गया. वीडियो के जरिए धाम की भव्यता दिखाई गई.

RUDRESHWAR CORRIDOR DHAMTARI
भव्य रुद्रेश्वर कॉरिडोर के एआई दर्शन (Tourism Department Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 30, 2026 at 11:03 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: रुद्रेश्वर कॉरिडोर का निर्माण महानदी के किनारे प्रस्तावित है. रुद्रेश्वर कॉरिडोर को विकसित करने और उसे पर्यटन स्थल की पहचान देने के काम शुरू हो चुका है. इसकी कड़ी में जिला प्रशासन ने एक एआई (AI) आधारित विजन वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में भविष्य में विकसित होने वाले रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर की भव्य और आकर्षक तस्वीर दिखाई गई है.

वीडियो में महानदी के तट पर विशालकाय महादेव प्रतिमा, भव्य घाट, गंगा आरती, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर स्वागत द्वार, आकर्षक गार्डन, चौड़ी सड़कें, मंदिर परिसर की सुंदर सजावट और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का शानदार दर्शन कराया गया है.

रुद्रेश्वर कॉरिडोर का AI विजन आया सामने (Tourism Department Chhattisgarh)

भव्य रुद्रेश्वर कॉरिडोर के एआई दर्शन

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि यह वीडियो रुद्रेश्वर कॉरिडोर के प्रारंभिक आर्किटेक्चरल विजन को दर्शाता है. इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि परियोजना पूरी होने के बाद रुद्रेश्वर धाम किस स्वरूप में नजर आएगा. कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा धमतरी जिले को पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है. पर्यटन मंत्री और धमतरी महापौर के प्रयासों से रुद्रेश्वर कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. करीब 20 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बजट में शामिल किया जा चुका है और जल्द ही इसकी औपचारिक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है.

उज्जैन की तर्ज पर होगा विकसित

कलेक्टर ने बताया कि कॉरिडोर में भव्य घाटों के साथ पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार होने वाला यह धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र धमतरी की नई पहचान बनेगा. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि रुद्रेश्वर कॉरिडोर के विकसित होने से गंगरेल-रुद्री पर्यटन क्लस्टर के रूप में उभरेगा, जिससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा. इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार और धमतरी की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.



महानदी के पावन तट पर है प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर

रुद्री में महानदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. यह मंदिर दशकों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां जिले सहित प्रदेश और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस स्थल पर महानदी का मनोरम दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है.

विशेष आयोजन जैसे महाशिवरात्रि, सावन माह और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं. प्रस्तावित रुद्रेश्वर कॉरिडोर के विकसित होने से इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल की भव्यता में और वृद्धि होगी तथा धमतरी जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

महिला की शिव पर अनोखी आस्था, पति से दोबारा मिलवाने मांगी मन्नत, अब दंडवत यात्रा करके किए दर्शन

धमतरी में माघ पूर्णिमा मेला, रुद्रेश्वर महादेव घाट में भक्तों की भीड़, पहुंचे 52 गांव के देवी देवता

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे धमतरी, रुद्रेश्वर महादेव के किए दर्शन - Pandit Pradeep Mishra in Dhamtari