ETV Bharat / state

अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन के दौरान हंगामा, रिफॉर्म्स मंच और JMM कार्यकर्ताओं में झड़प, पुतला छीनने का लगाया आरोप

रांची में JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ. छात्रों ने झामुमो कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं. चंदन भट्टाचार्य की रिपोर्ट

JPSC JSSC Reforms Manch
पुतला दहन के दौरान हंगामा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 21, 2026 at 7:41 PM IST

|

Updated : August 21, 2026 at 8:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची : रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर शुक्रवार शाम JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई. रिफॉर्म्स मंच का आरोप है कि पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मंच के कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए.

रिफॉर्म्स मंच के नेता रविंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों से पुतला छीन लिया. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद मंच की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान झामुमो के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और पुतला छीनने लगे, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई.

पुतला दहन के दौरान हंगामा (Etv Bharat)

मंच का कहना है कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे. रिफॉर्म्स मंच ने आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद माहौल तनावपूर्ण हुआ. मंच ने घटना को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.

घटना के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली.

JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच की ओर से कहा गया कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद छात्रों में नाराजगी है और इसी के विरोध में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. रांची में भी मंच के छात्र कार्यकर्ता अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन करने पहुंचे थे. इसी दौरान JMM कार्यकर्ताओं के पहुंचने और पुतला छीनने के आरोप के बाद विवाद बढ़ गया.

रिफॉर्म्स मंच ने झामुमो कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर नाराजगी जताई है. वहीं, झामुमो की ओर से इस मामले में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:

JPSC-JSSC न्याय मंच का ऐलान: 24 अगस्त से भर्ती सुधार यात्रा, 15 सितंबर के बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव

शुक्रवार को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में सीएम का पुतला दहन, रिफॉर्म्स मंच का ऐलान- अब होगा उलगुलान

हाई कोर्ट के फैसले के बाद सरकार पर सवालों की बौछार, याचिकाकर्ता और रिफॉर्म्स मंच दोनों ही मांग रहे हैं जवाब

Last Updated : August 21, 2026 at 8:10 PM IST