ETV Bharat / state

RPSC ने जारी की इन परीक्षाओं की मॉडल उत्तर कुंजी, 27 फरवरी तक दर्ज होगी आपत्ति

RPSC ने सहायक विद्युत निरीक्षक और जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी हैं.

राजस्थान लोक सेवा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 3:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक विद्युत निरीक्षक और जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं. इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया था. आयोग ने दोनों ही भर्ती के लिए हुई परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी सोमवार को जारी कर दी है. यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित शुल्क के साथ 25 से 27 फरवरी को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है. गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें. इन परीक्षाओं का मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें- RPSC AEN मुख्य परीक्षा की नई तारीखें घोषित, अब 22 और 23 मार्च को होगा एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

आपत्ति के साथ वांछित प्रमाण करें संलग्न: आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करें. वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा. साथ ही इन परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

शुल्क के अभाव में आपत्ति स्वीकार नहीं होगी: गुप्ता ने बताया कि आयोग की ओर प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर इन परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क या अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है. उन्होने बताया कि आयोग की ओर से शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है. शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी. आपत्तियां केवल ऑनलाईन ही प्रस्तुत करें. अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी.

इसे भी पढ़ें- RAS 2023 : आयोग ने जारी किए सफल कैंडिडेट के प्राप्तांक, अब हर एग्जाम में अभ्यर्थियों के अंक होंगे सार्वजनिक

तकनीकी कठिनाई आने पर यहां करें संपर्क: गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगीय ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 25 से 27 फरवरी 2026 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध हैय उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा. ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- RPSC: मार्च से मई 2026 तक 5 बड़ी परीक्षाएं, AE मुख्य परीक्षा 15-18 मार्च से शुरू