ETV Bharat / state

आरपीएससी : लेक्चरर आयुष विभाग परीक्षा के एडमिट कार्ड 9 जनवरी को होंगे अपलोड

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा.

राजस्थान लोक सेवा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (फोटो ईटीवी भारत अजमेर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 6, 2026 at 9:46 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) माध्यम से 12 जनवरी को अजमेर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12 से 2.30 बजे तक किया जाएगा. ऑनलाइन परीक्षा के पूर्वाभ्यास के लिए मॉक टेस्ट आयोग की वेबसाइट के कैंडिडेट इनफॉर्मेशन, कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी मॉक टेस्ट का आवश्यक रूप से अभ्यास कर परीक्षा प्रक्रिया से अभ्यस्त हो लें.

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 9 जनवरी को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. लिहाजा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें. इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्म तिथि प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे. इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: NEET UG 2026: NTA ने जारी की एडवाइजरी, अभ्यर्थी अपडेट कर लें अपना आधार, UDID व कैटेगरी सर्टिफिकेट

मेहता ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. लिहाजा अभ्यर्थी परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं. ताकि सुरक्षा जांच, फ्रिस्किंग एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके. देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं.

साथ लाने होंगे यह दस्तावेज : मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा. यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र मसलन मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो को लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों. इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो ही चस्पा करें. उन्होंने बताया कि स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लें.

इसे भी पढ़ें: आरपीएससी: वांछित योग्यता जांचे बिना अभ्यर्थियों का फॉर्म भरने वाले ई-मित्र संचालकों पर होगी कार्रवाई

बहकावे में ना आए : आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं. यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें. परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने और अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है.