ETV Bharat / state

आरएएस भर्ती-2024 के सातवें चरण के साक्षात्कार 5 मार्च से होंगे शुरू

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पदों के लिए साक्षात्कार. यहां जानें पूरा अपडेट...

Rajasthan Public Service Commission
राजस्थान लोक सेवा आयोग (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 4, 2026 at 6:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

​अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पदों के लिए सातवें चरण का साक्षात्कार 5 मार्च से शुरू होने जा रहा है. आयोग की ओर से सातवे चरण का साक्षात्कार 13 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे. आयोग अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र पूर्व में उपलोड कर चुका है. आयोग ने साक्षात्कार के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है. वहीं, साक्षात्कार के लिए पैनल भी बना दिए हैं.

अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से लाने होंगे यह दस्तावेज : आयोग के उप सचिव संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फॉर्म और सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां, सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी अभ्यार्थी को साथ लानी होगी. उन्होंने बताया कि ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र के साथ सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अभ्यर्थी दस्तावेजों के संबंध में आयोग की ओर से पूर्व में 24 नवंबर 2025 को जारी किए गए दिशा-निर्देशों का भी अवलोकन कर लें, ताकि किसी तरह का संशय ना रहे.

पढ़ें : RPSC ने जारी की इन परीक्षाओं की मॉडल उत्तर कुंजी, 27 फरवरी तक दर्ज होगी आपत्ति

वेबसाइट से डाउनलोड करें इंटरव्यू लेटर : आयोग के उप सचिव संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि साक्षात्कार के सातवें चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू लेटर डाउनलोड नहीं किए हैं तो वह डाउनलोड कर लें. यह इंटरव्यू लेटर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड हैं. अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. साक्षात्कार पत्र पृथक से ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे. इंटरव्यू लेटर अनिवार्य दस्तावेज के साथ लाना जरूरी है.