रोहतास में ATM लुटेरे पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार, एक साथ दो-दो लूट की कोशिश नाकाम
बिहार के रोहतास में एटीएम लुटेरों का खौफ चल रहा है. लूट के दौरान पहुंची पुलिस पर बेखौफ लुटेरों ने फायरिंग कर दी-


Published : February 21, 2026 at 6:07 PM IST
रोहतास : बिहार के रोहतास में एटीएम चोरी की कोशिश नाकाम हो गई. इस दौरान अपराधी एवं पुलिस में भिड़ंत की सूचना है. बताया जा रहा है कि फायरिंग करते हुए सभी अपराधी भाग निकले. मामला दो अलग-अलग थाना क्षेत्र काराकाट और डालमियानगर का है.
अपराधियों और पुलिस की मुठभेड़ : रोहतास जिले से अपराधियों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. घटना जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडा़री मुख्य बाजार की है, जहां शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे भारतीय स्टेट बैंक के एक एटीएम में चोरी के दौरान घटित हुई है.

बज उठा एटीएम का अलार्म : घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब तीन बजे स्कॉर्पियो सवार कुछ अपराधी गोडा़री मुख्य बाजार स्थित एसबीआई के एक एटीएम में चोरी के इरादे से पहुंचे थे. शटर का ताला तोड़कर जब अपराधी एटीएम के अंदर घुसे, तो अचानक अलार्म के माध्यम से इसकी सूचना मुख्यालय तक जा पहुंची. इधर मुख्यालय से सूचना मिलते ही आनन-फानन में काराकाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो सभी अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले.
पुलिस पर तीन से 4 राउंड फायरिंग की खबर : बताया जाता है कि अपराधियों ने पुलिस को देखकर तीन से चार राउंड फायरिंग की और एक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग खड़े हुए. हालांकि पुलिस को घटनास्थल से सिर्फ एक खोखा बरामद हुआ है और एटीएम काटने वाले कुछ उपकरण व औजार बरामद हुए हैं.
ATM में घुसते ही कर दिया स्पे : शुक्रवार की रात्रि करीब एक से दो बजे के बीच स्टेट बैंक का एटीएम लूटने के उद्देश्य से कुछ चोर अज्ञात वाहन पर सवार होकर मछली मार्केट के समीप पहुंचे. पहचान छिपाने के उद्देश्य से मास्क पहनकर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा पर स्प्रे कर दिया जिससे किसी भी गतिविधि का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त न हो सके.
घटना स्थल से कारतूस का खोखा बरामद : प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चोरों ने गैस कटर के माध्यम से एटीएम को लगभग काट लिया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई. बताया जाता है कि अपराधियों ने पुलिस को देखकर तीन से चार राउंड फायरिंग की और एक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग खड़े हुए. हालांकि पुलिस को घटनास्थल से सिर्फ एक खोखा बरामद हुआ है और एटीएम काटने वाले कुछ उपकरण व औजार बरामद हुए हैं.
ATM में लूट की कोशिश नाकाम : डालमियानगर पुलिस की तत्परता से मछली मार्केट के बगल में स्थित एसबीआई का एटीएम चोर के हत्थे चढ़ने से बच गया. चोर को गिरफ्त में करने के लिए पुलिस तकनीक विधि से जांच प्रारंभ कर दी है.
''पूरे मामले की विस्तृत जांच चल रही है और जांच के बाद हीं विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.''- रौशन कुमार, एसपी, रोहतास
ये भी पढ़ें- मुंबई से आया फोन.. वो ATM लूट रहे हैं.. 5 मिनट में पहुंची पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

