ETV Bharat / state

DTC बस में बैठकर रोहतास नगर पहुंचे मंत्री प्रवेश वर्मा और सांसद मनोज तिवारी, जल्द योजनाएं पूरा करने के निर्देश

सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया .‌

Parvesh Verma
प्रवेश वर्मा, मंत्री, लोक निर्माण विभाग (PWD) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : June 2, 2026 at 2:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सोमवार को अहम पहल की गई. सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न परियोजनाओं और स्थानीय समस्याओं का निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क, जल निकासी, सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र की जमीनी स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि रोहतास नगर क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली सरकार गंभीरता से काम कर रही है.

मंत्री प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी DTC बस में सफर के दौरान (ETV BHARAT)

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके.प्रवेश वर्मा ने विशेष रूप से रोहतास नगर फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और बेहतर उपयोग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से सुझाव लेकर इस स्थान को जनहित के अनुरूप विकसित किया जाएगा. इसके लिए कई नई योजनाओं और सुविधाओं पर काम शुरू करने के आदेश भी दिए गए हैं.

सांसद मनोज तिवारी ने कहा

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी.

स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि निरीक्षण के बाद विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए.

ये भी पढ़ें-