ETV Bharat / state

हिमाचल आने से पहले जान लें ये खबर, वरना 'स्नोलैंड' घूमने का सपना रह जाएगा अधूरा!

अगर आप बर्फ का दीदार करने के लिए हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें.

Rohtang Pass
28 दिसंबर तक खुला रहेगा रोहतांग दर्रा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 20, 2025 at 12:47 PM IST

|

Updated : December 20, 2025 at 6:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: अगर आप हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं और बर्फ देखने की चाह रखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. जिला कुल्लू में स्थित रोहतांग दर्रा इस बार सामान्य से ज्यादा दिनों तक सैलानियों के लिए खुला रहेगा. प्रशासन के फैसले के अनुसार अब पर्यटक 28 दिसंबर तक रोहतांग दर्रे में बर्फ के दीदार कर सकेंगे, जिससे पर्यटन कारोबार को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

हर साल रोहतांग दर्रा 15 नवंबर के आसपास बंद कर दिया जाता है. लेकिन इस वर्ष अब तक भारी बर्फबारी नहीं होने और सड़क की स्थिति बेहतर रहने के कारण जिला प्रशासन ने रोहतांग दर्रे को ज्यादा समय तक खुला रखने का निर्णय लिया है. इससे दिसंबर महीने में आने वाले पर्यटकों को भी बर्फ देखने का मौका मिलेगा.

इन वाहनों को ही मिलेगी अनुमति

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोहतांग दर्रे की ओर केवल 4×4 वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई है. उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अनुमति 28 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी, जो उप-मंडलीय अधिकारी (एसडीएम), मनाली की संस्तुति के आधार पर दी गई है.

तय समय में ही होगी आवाजाही

प्रशासन के आदेशानुसार गुलाबा से रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही मान्य होगी. सभी वाहनों को मढ़ी चेक पोस्ट से दोपहर 3:00 बजे से पहले वापसी सुनिश्चित करनी होगी. तय समय का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है.

मौसम खराब हुआ तो पहले भी हो सकता है बंद

मौसम विभाग ने 20 और 21 दिसंबर को बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. यदि इस दौरान भारी बर्फबारी होती है, तो सुरक्षा कारणों से रोहतांग दर्रा 28 दिसंबर से पहले भी वाहनों के लिए बंद किया जा सकता है.

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों, टूर ऑपरेटर्स और संबंधित एजेंसियों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों, शर्तों और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें, ताकि सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से बर्फ का आनंद ले सकें.

ये भी पढ़ें: पिता की मौत के बाद मां ने कर ली दूसरी शादी, जर्जर गौशाला में पशुओं के साथ रहने को मजबूर 'अनाथ' बच्चे

Last Updated : December 20, 2025 at 6:26 PM IST