ETV Bharat / state

टूरिस्टों के लिए बंद हुआ रोहतांग दर्रा, मनाली से गुलाबा तक ही जा सकेंगे सैलानी

हिमाचल प्रदेश आने वाले टूरिस्टों की पंसद रोहतांग दर्रा को बंद कर दिया गया. अब मार्च महीने के बाद फिर से दर्रे को खोला जाएगा.

टूरिस्टों के लिए बंद हुआ रोहतांग दर्रा
टूरिस्टों के लिए बंद हुआ रोहतांग दर्रा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 2, 2026 at 7:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली का रोहतांग दर्रा अब सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है. सैलानियों को अब मनाली से गुलाबा तक जाने की अनुमति दी गई है. ऐसे में अब रोहतांग दर्रा मार्च माह के बाद बहाल किया जाएगा और उसके बाद ही सैलानी रोहतांग दर्रे का दीदार कर पाएंगे.

हालांकि, हर साल 15 नवंबर को प्रशासन के द्वारा रोहतांग दर्रा बंद कर दिया जाता था, लेकिन अबकी बार बर्फ कम होने के चलते 2 जनवरी तक इस खुला रखा गया. जिसके चलते हजारों सैलानियों ने रोजाना रोहतांग दर्रा के दीदार किया. अब रोहतांग दर्रा में बर्फबारी शुरू हो गई है और बर्फबारी के चलते सड़क पर फिसलन भी बढ़ गई है. प्रशासन द्वारा अब गुलाबा तक वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है.

डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया, 'अब प्रशासन द्वारा गुलाबा तक ही सैलानियों को जाने की अनुमति दी गई है. ताकि सैलानी वहां पर बर्फ के बीच मस्ती कर सके'.

वहीं, सैलानी शुक्रवार को भी अटल टनल से होते हुए लाहौल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने बर्फ के बीच खूब मस्ती की. हालांकि सैलानी सुबह ही अटल टनल की ओर निकल गए थे, लेकिन सोलंग नाला में उन्हें रोका गया और दोपहर करीब 11:00 के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी गई. क्योंकि बर्फबारी के बाद घाटी में ठंड बढ़ गई है और सड़कों पर भी ब्लैक आइस जम गई है, जिसके चलते वाहनों के फिसलने का भी खतरा बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: चंबा की पहाड़ियां हुई 'चांदी सी सफेद', सीजन की पहली बर्फबारी से खिले किसान-बागवानों के चेहरे