रोहतक एमडीयू के वीसी ने रजिस्ट्रार को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए, लेटर में लिखा - डिसिप्लिनरी एक्शन भी पेंडिंग रहेगा
हरियाणा के रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी(MDU) के वीसी राजबीर सिंह ने रजिस्ट्रार कृष्णकांत को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं.

Published : February 18, 2026 at 11:03 PM IST
रोहतक : हरियाणा के रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) सुर्खियों में है. दरअसल महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर(वीसी) ने यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं.
वीसी ने रजिस्ट्रार के सस्पेंशन में ये दिए हैं आदेश : वीसी प्रो. राजबीर सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि रजिस्ट्रार ने उनके आदेशों की पालना ना कर यूनिवर्सिटी में अभूतपूर्व हालात पैदा कर दिए हैं, जो कि यूनिवर्सिटी एक्ट के सेक्शन 9-सी (2) का सरासर उल्लंघन है. रजिस्ट्रार ने यूनिवर्सिटी में ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि यूनिवर्सिटी के कामकाज में ठहराव पैदा हो गया है.
अनुशासनात्मक कार्रवाई भी लंबित रहेगी : महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के वाइस चांसलर की ओर से जारी किए गए लेटर में आगे लिखा गया है कि यूनिवर्सिटी में मौजूदा हालातों को देखते हुए रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी लंबित रहेगी.
वाइस चांसलर ने किस-किस को भेजा लेटर : वीसी ने इस पत्र की प्रति गवर्नर व यूनिवर्सिटी के चांसलर, हायर एजुकेशन मिनिस्टर के प्राइवेट सेक्रेट्री, हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री, हायर एजुकेशन डायरेक्टर जनरल और महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के फाइनेंस ऑफिसर को भेज दी है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : सिरसा नगर परिषद में वाइस चेयरमैन चुनाव टला, एसडीएम की तबीयत बिगड़ने से कैंसिल, जमकर चल रहे आरोपों के "बाण"
ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में उगा "बाहुबली" शलजम, ऑर्गेनिक खेती कर किसान भाईयों ने किया कमाल
ये भी पढ़ें : डच महिला बाइकर हुई हरियाणा की मुरीद, अनजान परिवार ने यूं जीता दिल, यूट्यूब पर लोगों ने खूब बरसाया प्यार

