ETV Bharat / state

रोहतक के सिविल अस्पताल में महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर ने की खुदकुशी की कोशिश, पीजीआईएमएस में भर्ती

हरियाणा के रोहतक में सिविल अस्पताल में महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर ने खुदकुशी की कोशिश की है जिसे पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है.

Rohtak Civil Hospital Data Entry Operator Suicide Attempt Admitted in PGIMS
रोहतक के सिविल अस्पताल में महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर ने की खुदकुशी की कोशिश (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 2, 2026 at 7:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतक : हरियाणा के रोहतक के सिविल अस्पताल में एक महिला डॉटा एंट्री ऑपरेटर ने ड्यूटी चेंज करवाने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को खुदकुशी की कोशिश की जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर पहले उसे अस्पताल के ही इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया और फिर पीजीआईएमएस में रेफर कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक महिला ने नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर और 2 बाकी कर्मचारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

ड्यूटी को लेकर विवाद : जानकारी के मुताबिक झज्जर की रहने वाली महिला हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानि एचकेआरएन के तहत रोहतक के सिविल अस्पताल की डिस्पेंसरी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम कर रही है. ड्यूटी को लेकर उसका विवाद हो गया जिसके बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की. फिलहाल उसका इलाज पीजीआईएमएस में चल रहा है.

Rohtak Civil Hospital Data Entry Operator Suicide Attempt Admitted in PGIMS
रोहतक में सिविल अस्पताल (ETV Bharat)

मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप : सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी सिविल अस्पताल पहुंची और बाद में पीजीआईएमएस भी गई. पुलिस ने बताया कि महिला ने नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर और 2 बाकी कर्मचारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. उसे नाइट ड्यूटी के लिए कहा गया. वो करीब 35 किलोमीटर दूर से वहां पर आती है जिससे वो परेशान थी. आरोपों के मुताबिक उसे छुट्टी देने से भी मना किया जा रहा था. ऐसे में मानसिक तौर पर परेशान होकर उसने ये कदम उठाया. वहीं इन आरोपों के बारे में सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. वहीं पूरे मामले में बाकी लोगों की भी फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मामले में आर्य नगर थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला की खुदकुशी की कोशिश की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. महिला का अभी पीजीआई में इलाज चल रहा है. महिला के परिजनों की शिकायत पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer : ईटीवी भारत आपसे अपील करता है कि आप ऐसा कदम कभी ना उठाएं. ज़िंदगी में कभी खुशियां आती है, कभी परेशानियां आती है. ऐसे में परेशानियों का डटकर मुकाबला करें, डिप्रेशन में ना जाएं और अगर आप या आपका कोई परिजन किसी वजह से डिप्रेशन में है तो तत्काल मनोचिकित्सक की सलाह लें. यूं अपनी ज़िंदगी से ना हारें.

Rohtak Civil Hospital Data Entry Operator Suicide Attempt Admitted in PGIMS
सुसाइड कोई समाधान नहीं (ETV Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : ऑनलाइन गेमिंग ने छीनी जिंदगी, फरीदाबाद में BSc छात्र ने की खुदकुशी, पैसे हारने से परेशान था

ये भी पढ़ें : लास्ट वीडियो कॉल से टूटा दिल ?, करनाल में किशोरी ने की खुदकुशी, मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, लिव इन पार्टनर भी एक हफ्ते पहले दे चुका जान