ETV Bharat / state

'हमारे घर भगवान आए हैं..' सिंगापुर में पिता लालू यादव को रोहिणी ने खुद किया रिसीव, भावुक कर देगा वीडियो

लालू यादव इस समय सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के पास हैं. खुद रोहिणी ने उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव कर भावुक पोस्ट किया-

सिंगापुर में लालू यादव को बेटी रोहिणी ने किया रिसीव
सिंगापुर में लालू यादव को बेटी रोहिणी ने किया रिसीव (रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 30, 2026 at 3:51 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव अपनी बेटी रोहिणी आचार्य से मिलने सिंगापुर पहुंचे हैं. लालू यादव अपने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन चेकअप कराने गए हुए हैं. खुद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर पहुंची हुईं थी. इस मुलाकात का एक भावुक वीडियो खुद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

पिता के हाथों में था बिहार का स्वाद : वीडियो में देखा जा सकता है कि लालू यादव सिंगापुर पहुंचते समय अपनी बेटी के लिए बिहार की सौगात भी साथ ले गए. उनके सामान में ताजा आम, लीची, बर्फी और अन्य पारंपरिक मिठाइयां नजर आ रही हैं. बिहार से लाए गए सामान का वीडियो भी बनाया. ये चीजें रोहिणी की पसंदीदा हैं, जिन्हें पिता विशेष रूप से अपने साथ लेकर पहुंचे थे.

पिता लालू यादव को सिंगापुर में रिसीव करतीं रोहिणी (रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया 'X')

रोहिणी ने साझा किया भावुक पल : रोहिणी आचार्य ने वीडियो साझा करते हुए पिता के प्रति अपने स्नेह और भावनाओं को व्यक्त किया. रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में वीडियो को पोस्ट कर लिखा कि हमारे देवता तुल्य पिता घर आए हैं. उनकी छोटी सी दुनिया में चारों धाम आए हैं. उनके चरणों की धूल ले-लें हम हमारे कृपानिधान आए हैं. वीडियो में पिता-पुत्री के बीच आत्मीयता और अपनापन साफ दिखाई देता है. लंबे समय बाद हुई मुलाकात के दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी झलक रही है. रोहिणी ने पहले पिता के पैर छुए फिर उनको गले लगाकर उनका स्वागत किया.

''हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं .. हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारों धाम आए हैं, उनके चरणों की धूल ले लें हम हमारे कृपानिधान आए हैं.''- रोहिणी आचार्य, लालू यादव की बेटी

किडनी दान के बाद और गहरा हुआ रिश्ता : रोहिणी आचार्य उस समय देशभर में चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपने पिता लालू यादव को किडनी दान की थी. उस घटना के बाद पिता-पुत्री के रिश्ते को लेकर अक्सर भावुक चर्चाएं होती रही हैं. सिंगापुर में हुई यह मुलाकात भी उसी आत्मीय संबंध की एक झलक मानी जा रही है.

सोशल मीडिया पर लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं : वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे 'पिता के निस्वार्थ प्रेम' का उदाहरण बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि चाहे बच्चे दुनिया के किसी भी कोने में हों, माता-पिता उनके लिए अपने घर और मिट्टी का स्वाद साथ लेकर ही पहुंचते हैं.

लालू यादव और रोहिणी की मुलाकात : यह वीडियो सिर्फ एक राजनीतिक परिवार की मुलाकात नहीं, बल्कि पिता-पुत्री के उस रिश्ते की कहानी बयां करता है, जिसमें दूरी चाहे कितनी भी हो, स्नेह और अपनापन हमेशा साथ रहता है. ये और बात है कि चुनाव के वक्त पिता-पुत्री के रिश्ते में गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें-