ETV Bharat / state

'विरासत को खत्म करने के लिए 'नए बने अपने' काफी हैं' रोहिणी आचार्य के निशाने पर कौन?

रोहिणी आचार्य ने फिर एक बार अपने सोशल मीडिया के माध्यम से 'नए बने अपने' को निशाने पर लेकिन बिहार की राजनीति को गरमा दिया-

Etv Bharat
रोहिणी आचार्य (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 10, 2026 at 2:14 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : एक बार फिर रोहणी आचार्य ने ट्वीट करके तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव पर निशाना साधा. उन्होंने दोनों का बिना नाम लिए अपने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट कर 'षड्यंत्रकारी' तक कह दिया.

रोहिणी आचार्य का किसपर निशाना? : लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव की ओर इशारा करके उन्हें 'नए बने अपने' से सतर्क किया. रोहिणी ने हैरानी जताई कि जिसकी वजह से उनकी पहचान बनी, जिसकी वजह से उनका वजूद है उस पहचान और वजूद के निशान को बहकावे में आकर मिटाने पर जिसे अपना समझा वो ही आमादा हैं. लेकिन अपना ही इस षड़यंत्र को नहीं समझ रहा है.

'अहंकार ने बुद्धि हर ली' : अपने पोस्ट में रोहिणी ने आगे लिखा कि- जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है, तब 'विनाशक' ही आँख- नाक और कान बन बुद्धि-विवेक हर लेता है. रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति में फिर हलचल शुरू हो गई है.

ETV Bharat
संजय यादव, तेजस्वी के सलाहकार (ETV Bharat)

क्या है मामला : दरअसल, बिहार में प्रचंड हार के बाद रोहिणी आचार्य ने इस हार की जवाबदेही रणनीतिकार संजय यादव पर तय करने की रखी. लेकिन, इस दौरान रोहिणी के मुताबिक उन्हें मायके में भला बुरा कहा गया. रोहिणी ने यहां तक कहा कि उन्हें मारने के लिए चप्पल तक उठाया गया.

तेजस्वी से नाराज हैं रोहिणी ! : रोहिणी ने तब खुलकर कहा था कि विधानसभा में खराब प्रदर्शन के लिए तेजस्वी और संजय यादव को जवाब देना होगा क्योंकि 'चाणक्य' बनकर जो घूमता था वही इसका जवाबदेह है. बता दें कि विधानसभा चुनाव में संजय यादव ही आरजेडी की रणनीति को संभाले हुए थे.

ETV Bharat
तेजस्वी यादव (ETV Bharat)

'हार का जवाब मांगा तो..' : रोहिणी आचार्य ने विधानसभा चुनाव में राजद के खराब प्रदर्शन के लिए खुलकर कहा है कि ''इसके लिए तेजस्वी यादव और संजय को जवाब देना चाहिए पार्टी के कार्यकर्ता जब चुनाव में प्रदर्शन के बारे में सवाल करेंगे तो जो चाणक्य बनकर घूमते थे उनको इसका जवाब देना होगा.''

क्या 'नए बने अपने' तेजप्रताप के 'जयचंद' हैं? : तेजप्रताप यादव भी संजय यादव को जयचंद कहकर बार-बार तेजस्वी को आगाह करते रहे. हालाकि व्यक्तिगत कारणों से तेजप्रताप को घर और पार्टी से लालू यादव के निर्देश पर 6 साल के लिए निर्वासित कर दिया गया.

रोहिणी के पोस्ट से बिहार की सियासत में भूचाल : फिलहाल रोहिणी ने ट्वीट करके बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है. एक बार फिर आरजेडी को रोहिणी का जवाब देते नहीं सूझ रहा है. लालू परिवार में अभी भी भाई बहनों में 'नए बने अपने' को लेकर तकरार बरकरार है, देखना ये है कि ये मामला कब तक शांत होता है.

ये भी पढ़ें-