ETV Bharat / state

नूंह में बालाजी सीएनजी पंप पर मारपीट कर लाखों की लूट, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

नूंह के पिनगवां स्थित बालाजी सीएनजी पंप पर लूट और मारपीट मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

robbery-of-rs-1-5-lakh-took-place-at-the-balaji-cng-pump-in-nuh-accompanied-by-an-assault-entire-incident-was-captured-on-cctv
नूंह में सीएनजी पंप पर मारपीट कर लाखों की लूट (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 8, 2026 at 8:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंहः जिले के पिनगवां कस्बे में स्थित बालाजी सीएनजी पेट्रोल पंप पर देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पंप के सेल्समैन के साथ मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूटने की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है, वहीं पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं.

वाहन खड़ा करने से जुड़ा है विवादः पेट्रोल पंप पर मुनीम नईम ने बताया कि देर रात एक गाड़ी में सवार कुछ लोग सीएनजी स्टेशन के पास वाहन खड़ा कर रहे थे. सुरक्षा कारणों से जब सेल्समैन ने उन्हें वहां वाहन खड़ा करने से मना किया तो आरोपियों ने बदतमीजी शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ता देख कर्मचारियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वे लोग मौके से चले गए.

नूंह में सीएनजी पंप पर मारपीट कर लाखों की लूट (Etv Bharat)

लूट की वारदात सीसीटीवी में कैदः नईम का आरोप है कि कुछ ही देर बाद वही लोग 20-25 अन्य व्यक्तियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे. आते ही उन्होंने पंप पर मौजूद सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान आरोपियों ने कैश काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. पीड़ितों का कहना है कि पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे उन लोगों की पहचान संभव है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें-नूंह में एक करोड़ का गांजा जब्त, राजस्थान निवासी कंटेनर चालक गिरफ्तार