ETV Bharat / state

मुजफ्फरपुर में बड़ी लूट, हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 10 लाख के जेवरात उड़ाए

मुजफ्फरपुर में बड़ी लूट की घटना सामने आयी है. हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से कबीर 10 लाख के जेवरात लूट लिए.

Robbery In Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप में लूट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 11, 2026 at 7:26 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में सोमवार की रात एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता इलाके में स्थित गोल्डेन हाउस नामक आभूषण दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट ली. वारदात को अंजाम देने के लिए दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी पहुंचे थे.

दुकानदार को बनाया बंधक: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकानदार समेत वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया. गोल्डेन हाउस के प्रोपराइटर धर्मेंद्र साह ने बताया कि अपराधियों ने आते ही हथियार तानते हुए चुपचाप सब कुछ सौंपने को कहा. बदमाशों ने तिजोरी और शोकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात के साथ गल्ले में रखी नकदी लूट ली. पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई.

"अपराधी अचानक से दुकान में घुसकर हथियार तान दिए. तिजोरी और शोकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिए. सभी बाइक से आए थे. सभी के पास हथियार थे. करीब 10 लाख के जेवरात और नकदी की लूट हुई है." -धर्मेंद्र साह, प्रोपराइटर

हथियार लहराते हुए फरार: लूट के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्ध फुटेज हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है.

शहर में बढ़ायी गयी सख्ती: लूट की घटना के बाद रात से ही शहर में सख्ती बढ़ा दी गयी है. मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से गहन जांच-पड़ताल के लिए एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. आवश्यक तथ्यों की जानकारी ली गई. कांड का शीघ्रता से सफल उद्भेदन व त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारी को निर्देशित किया है.

"प्रारंभिक जांच में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति की लूट सामने आई है. यह एक गंभीर मामला है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है. संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है." -कांतेश कुमार मिश्रा, एसएसपी, मुजफ्फरपुर

ये भी पढ़ें: