ETV Bharat / state

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरी दुल्हन गैंग, दूसरे राज्यों के मर्दों को करता था टार्गेट

देश के कई इलाकों से लूटेरी दुल्हन की खबर सामने आती रहती है. इसी बीच पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया. पढ़ें खबर

ROBBER BRIDE GANG MEMBER ARRESTED
पुलिस गिरफ्त में सभी आरोपी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 3, 2026 at 5:09 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास : बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है. रोहतास में बिहार की लड़कियों से शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने तीन महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. वहीं इन लोगों के पास से शादी विवाह के गहने तथा नकद भी बरामद हुए हैं.

''ये लोग शादी का झांसा देकर राज्य से बाहर के ऐसे पुरुषों को निशाना बनाते हैं, जिनकी उम्र ज्यादा हो एवं उनकी शादी नहीं हो रही हो. वैसे पुरुषों से ये लोग अपने गिरोह की लड़की से फर्जी तरीके से शादी करवा देते हैं. उन पुरुषों से शादी के नाम पर मोटे रकम लेकर शादी के बाद वहां से फरार हो जाते हैं.''- अतुलेश झा, एएसपी, डेहरी

डेहरी एएसपी अतुलेश झा (ETV Bharat)

लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा : पुलिस के अनुसार, दूसरे प्रांतों के उम्रदराज लड़कों को बिहार में शादी कराने का झांसा देकर यह लोग ठगी करते थे. पुलिस ने तीन महिला जया पटेल, रागिनी देवी और धर्मशिला देवी को गिरफ्तार किया है. साथ ही अभिषेक पटेल एवं श्रवण कुमार को भी पकड़ा है. इनके पास से सोने चांदी के आभूषण मिले हैं. खासकर मंगलसूत्र और पायल बरामद हुए हैं. वहीं 1 लाख 33 हजार रुपए नकद भी मिले हैं.

सूचना मिलने पर पुलिस का एक्शन : बताया जाता है कि 1 लाख 40 हजार रुपए लेकर यह लोग दूसरे प्रांत के एक लड़के की शादी डेहरी की एक लड़की से कराने के नाम पर लेकर आए थे. हालांकि इसी बीच पुलिस को भनक लग गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनिकट इलाके से इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

''सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. सभी गिरफ्तार आरोपी जिला के ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं. इनके गैंग के दूसरे सहयोगियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब एक लाख चालीस हजार रुपए नकद, एक मंगल सूत्र, बिछिया, पायल, नथनी एवं साड़ी बरामद किये गये हैं.''- अतुलेश झा, एएसपी, डेहरी

Bride Gang Five Member Arrested
रेड टीम में शामिल पुलिस अधिकारी (ETV Bharat)

टीम गठित कर हुई कार्रवाई : एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि, गिरोह द्वारा फर्जी शादी के नाम पर झांसा देते हुए ठगी किया गया है. जिसके बाद डेहरी नगर थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में डीआईयू टीम सहित पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए.

दो महिलाओं ने उगला राज : गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए करगहर थाना क्षेत्र के गोरी गांव निवासी जया कुमारी पटेल व काराकाट थाना क्षेत्र की निवासी रागिनी उर्फ झुन्नी देवी को पुलिस कस्टडी में लिया गया. महिलाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कांड का खुलासा करते हुए बताया गया कि इनका एक गिरोह है. जिसमें दोनों के अलावा आयर कोठा थाना क्षेत्र निवासी धर्मशीला देवी, करगहर थाना क्षेत्र के गोरी गांव निवासी अभिषेक पटेल एवं डेहरी नगर थाना क्षेत्र के एनिकट निवासी श्रवण कुमार भी शामिल हैं.

गैंग के अन्य सदस्यों का लगाया जा रहा पता : गिरफ्तार महिला रागिनी देवी उर्फ झुनी देवी की निशानदेही पर इस गिरोह के अन्य अभियुक्तों धर्मशीला देवी, अभिषेक पटेल एवं श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी के विरुद्ध डेहरी नगर थाना में कांड संख्या 5/026 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें :-

शादी के तीन दिनों के बाद दुल्हन जीजा के साथ फरार, घर से जेवरात और नकदी भी ले गई

6.5 करोड़ की ठगी कर भागी दुल्हन