ETV Bharat / state

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 की मौत, 4 लोग घायल

हरिद्वार में श्यामापुर थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, रोडवेज की टक्कर से पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए

Haridwar accident
हरिद्वार हादसे में तीन लोगों की जान गई (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 29, 2026 at 10:02 AM IST

|

Updated : June 29, 2026 at 2:06 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भीषण हादसा हुआ है. हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास बीती रात टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

हरिद्वार में रोडवेज और पिकअप की आमने-सामने भीषण टक्कर: पुलिस के अनुसार टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी. पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था. फ्लाईओवर के मोड़ पर अचानक दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि बस से पिकअप वाहन के बीच में टक्कर लगी थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. बस भी ड्राइवर की साइड से क्षतिग्रस्त हो गई.

हरिद्वार में सड़क हादसा हुआ है (Etv Bharat)

रोडवेज और पिकअप के टकराते ही दो यात्री फ्लाईओवर से नीचे गिरे: हादसे के वक्त पिकअप में 10 लोग सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो व्यक्ति फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे. हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया. सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया. वहीं क्रेन की मदद से पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहनों को रास्ते हटाकर यातायात सुचारू कराया.

Haridwar accident
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा हुआ है (ETV Bharat)

भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत: जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पिकअप सवार अहान (18 वर्ष) पुत्र शराफत, निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद तथा एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल शराफत (42 वर्ष) और उनकी पत्नी शबाना (35 वर्ष) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया. रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया. अन्य घायलों में अन्नू (18 वर्ष) पुत्र मेहंदी हसन, सोनी लाल (25 वर्ष) पुत्र राम रहीश, निवासी हरदोई तथा शमीम (42 वर्ष) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी बिजनौर का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार चल रहा है.

Haridwar accident
हरिद्वार के श्यामापुर फ्लाईओवर के ऊपर हुआ हादसा (ETV Bharat)

एक सप्ताह में दो हादसे: श्यामपुर थाना क्षेत्र में नवनिर्मित फ्लाईओवर पर एक ही सप्ताह में यह दूसरा बड़ा हादसा है, जिसमें लोगों को जान तक गंवानी पड़ गई. बीते सप्ताह दुकान बंद करके वापस लौट रहे बुजुर्ग दंपति और उनके पांच साल के पोते की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर अंधेरा होने के कारण ज्यादातर हादसे हो रहे हैं.

Haridwar accident
दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को ले जाती क्रेन (ETV Bharat)

हादसे के कारणों की जांच: सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि-

Haridwar accident
हादसे के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए (ETV Bharat)

मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिए हैं. परिजनों को सूचना दे दी गई है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइड्रा की सहायता से हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है. हदासे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है.
-अवनि तिवारी, सीओ-

कैसे हुआ हादसा? पुलिस जांच में सामने आया कि बस चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते उसने फ्लाईओवर पर पिकअप वाहन में टक्कर मारी थी. वहीं हरिद्वार की एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि-

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मामले की जांच की जा रही है. आमजन से अपील की है कि हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कई जगह कंट्रक्शन का कार्य चल रहा है, इसलिए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करें.-निशा यादव, एसपी क्राइम-

ये भी पढ़ें:

Last Updated : June 29, 2026 at 2:06 PM IST