ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में मिनरल ब्लॉक की नीलामी पर रोड शो, निवेश को बढ़ावा देना मकसद

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को मिनरल ब्लॉक की नीलामी पर रोड शो होगा.

Mahanadi Bhawan
छत्तीसगढ़ सरकार का मंत्रालय महानदी भवन (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 30, 2026 at 10:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ खनिजों संसाधनों से भरपूर राज्यों की श्रेणी में शुमार होता है. यहां कई तरह के खनिज पाए जाते हैं. 31 अगस्त सोमवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में मिनरल ब्लॉक की नीलामी को लेकर रोड शो का आयोजन किया जाएगा.खान मंत्रालय द्वारा क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की 8वीं किश्त को लेकर यह रोड शो होगा. इस रोड शो में सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी शामिल होंगे.

20 खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो

भारत सरकार द्वारा क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की 8वीं किश्त के अंतर्गत 20 खनिज ब्लॉक्स को नीलामी के लिए रखा गया है. इनमें 3 माइनिंग लीज तथा 17 कंपोजिट लाइसेंस ब्लॉक्स शामिल हैं. इन ब्लॉक्स में ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, रेयर मेटल्स, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, मोलिब्डेनम, टंगस्टन सहित अन्य महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं. ये खनिज देश की ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक प्रौद्योगिकी, औद्योगिक विकास और रणनीतिक आवश्यकताओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. छत्तीसगढ़ में मिनरल सेक्टर को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-आधारित बनाने के मकसद से कई पहल शुरू की जाएंगी.

टिन पोर्टल और ई रेत संगवारी पोर्टल होगा लॉन्च

रोड शो के दौरान छत्तीसगढ़ में मिनरल सेक्टर को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-आधारित बनाने के मकसद से कई पहल शुरू की जाएंगी. मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में टिन पोर्टल और ई रेत संगवारी पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे. इसके साथ ही, CMDC और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच, और CMDC तथा पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के बीच कोरंडम कटिंग और पॉलिशिंग की ट्रेनिंग के लिए समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी किया जाएगा. एक टेक्निकल सेशन में मिनरल ब्लॉक की नीलामी, निवेश और खोज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी. मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड नीलामी के लिए प्रस्तावित मिनरल ब्लॉक पर प्रेजेंटेशन देगी.

नीलामी प्रक्रिया को लेकर दी जाएगी जानकारी

इस रोड शो में मिनरल नीलामी प्रक्रिया और टेंडर डॉक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी दी जाएगी. MSTC मिनरल ई-नीलामी प्रक्रिया के बारे में बताएगा. कंपोजिट लाइसेंस धारकों के लिए खोज पर हुए खर्च की आंशिक भरपाई के लिए NMET (नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट) योजना पर भी एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा. टेक्निकल सेशन के बाद एक ओपन-हाउस चर्चा होगी, जिसमें इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों, निवेशकों और विशेषज्ञों को नीलामी प्रक्रिया, मिनरल संसाधन की क्षमता और निवेश के अवसरों पर बात करने का मौका मिलेगा. इसके बाद मिनरल ब्लॉक के कामकाज और प्रोग्रेस का जायजा लेने के लिए एक रिव्यू मीटिंग भी की जाएगी. इस रोडशो से छत्तीसगढ़ और देश में ज़रूरी और रणनीतिक खनिजों की खोज और माइनिंग को नई गति मिलने की उम्मीद है. इससे केंद्र, राज्य सरकार, इंडस्ट्री और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के बीच बेहतर तालमेल को बढ़ावा मिलेगा. इससे छत्तीसगढ़ में निवेश को गति मिल सकेगी.

बिजली निजीकरण से बिलासपुर हिंसा तक, विपक्ष पर CM साय का पलटवार, बोले- कांग्रेस फैला रही भ्रम

EXPLAINER: मास्टर जी हाजिर हो…! स्कूल में मौजूद शिक्षक अपनी ही अटेंडेंस के लिए जूझ रहे, वेतन कटने का डर, VSK ऐप पर खास रिपोर्ट

चकाचक होंगी जशपुर की सड़कें, बारिश के बाद शुरू होगा काम, डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा