ETV Bharat / state

बिहार में सड़क पर हत्या, साइड देने को लेकर फॉर्च्यूनर और डस्टर कार चालक में चाकूबाजी

वैशाली में गाड़ी सटने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. दूसरा जख्मी है.

murder in vaishali
वैशाली में युवक की चाकू घोंपकर हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 25, 2025 at 1:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वैशाली: हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के मरमाला चंवर में बुधवार देर रात गाड़ी को पासिंग नहीं देने के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हमलावर, युवकों की डस्टर गाड़ी लूटकर मौके से फरार हो गए.

गाड़ी साइड में करने को लेकर हत्या: मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के बडढ़िहा गांव निवासी स्वर्गीय रामकिशुन राय के 25 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है. घायल युवक 22 वर्षीय मनीष कुमार है, जो बैजनाथ राय के पुत्र है. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया.

murder in vaishali
चंद्रशेखर कुमार की हत्या (ETV Bharat)

PMCH में युवक ने तोड़ा दम: डॉ. ने प्राथमिक उपचार के बाद, चंद्रशेखर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मनीष कुमार का इलाज जारी है.

काले रंग की फॉर्च्यूनर में थे हमलावर: घायल मनीष कुमार ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि वे अपने दोस्त आकाश कुमार के यहां हाजीपुर में भोज खाने आए थे. भोज के बाद वे अपनी डस्टर गाड़ी से घर लौट रहे थे. पासिंग के दौरान उनकी गाड़ी एक काले रंग की फॉर्च्यूनर से सट गई.

murder in vaishali
रोड रेज में एक जख्मी (ETV Bharat)

"इसके बाद फॉर्च्यूनर सवार लोग गाड़ी से नीचे उतरे और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. हमलावरों ने हमारी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया और चंद्रशेखर के पेट में चाकू मार दी.चाकू लगने के बाद चंद्रशेखर बेहोश होकर वहीं पर गिर गया. किसी तरह चंद्रशेखर को उठाकर अपनी जान बचाई. हमलावर डस्टर गाड़ी लेकर फरार हो गए."- मनीष कुमार, घायल

"पासिंग नहीं देने के कारण गुस्साए फॉर्च्यूनर चालक ने कार सवार दो व्यक्तियों को चाकू मारकर घायल कर दिया था. जख्मी चंद्रशेखर को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है."- रणवीर कुमार झा, सदर थानाध्यक्ष, हाजीपुर

ये भी पढ़ें

बिहार में BJP नेता को अपराधियों ने गोलियों से भूना, SP ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित

सम्राट चौधरी की चेतावनी का भी नहीं दिख रहा असर, गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा बिहार

मां ने सिर में तेल लगाया तो बेटे ने हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला

'बिहार नक्सल मुक्त' DGP विनय कुमार का दावा, 'डकैती-हत्या में रिकॉर्ड कमी'

13 को घर में चोरी, 20 को मर्डर.. झारखंड के हवलदार की बिहार के आरा में बेरहमी से हत्या