ETV Bharat / state

बूंदी में मेगा किनारे खड़े बच्चे को बजरी भरे ट्रक ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों का सड़क पर शव के साथ धरना

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर चार जगह ब्रेकर लगाने और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की.

Villagers protesting at the accident site
हादसा स्थल पर धरना देते ग्रामीण (ETV Bharat Bundi)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 22, 2026 at 8:01 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

‎बूंदी: जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दिल दहलाने वाला हादसा हुआ. 148-डी मेगा हाइवे पर खड़ा बच्चा तेज रफ्तार बजरी भरे ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसा रामी की झोंपड़ियों गांव के पास हुआ. बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया. ‎इधर, हादसे की ‎सूचना मिलते ही हिंडोली पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी और थानाधिकारी मुकेश यादव मय जाप्ता पहुंचे. ग्रामीणों से समझाइश की. पुलिस ने ट्रक चालक पर कार्रवाई की बात की. पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश जारी है.जांच शुरू कर दी गई. हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे.

हाइवे किनारे खड़ा था बच्चा: ‎‎ग्रामीणों ने बताया कि पूरण बैरागी नामक बच्चा 148-डी मेगा हाइवे किनारे खड़ा था, तभी चालक ने तेज रफ्तार ट्रक से नियंत्रण खो दिया. बेकाबू ट्रक बच्चे की ओर मुड़ गया. जबरदस्त टक्कर से बच्चे की तुरंत मौत हो गई. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. जैसे ही स्थानीय लोग और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, उनका गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

पढ़ें:बूंदी में भीषण सड़क हादसा: पिता और तीन बेटों की ट्रेलर से कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

‎मुआवजे की मांग: ‎‎हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने 148-डी मेगा हाइवे पर चार जगह ब्रेकर लगाने और 20 लाख रुपए मुआवजा पीड़ित परिवार को देने की मांग की. ग्रामीणों ने चेताया कि उनकी मांगें माने जाने तक सड़क से जाम नहीं हटाएंगे. ‎

पढ़ें:डूंगरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो पलटने से दो मासूम बच्चों की मौत, 8 लोग घायल

धौलपु में दर्दनाक हादसा : वहीं, राजस्थान के धौलपुर से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां निहालगंज थाना इलाके में एनएच 44 स्थिति रोडवेज बस स्टैंड के पास कार से टकरा कर बाइक सवार सड़क पर गिर गया. बगल से तेज रफ्तार में दौड़ रही पिकअप गाड़ी बाइक सवार के ऊपर से निकल गई. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस वाहन की तलाश कर रही है. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.