ETV Bharat / state

NH 52 पर अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, 12 से अधिक यात्री चोटिल

बस में सवार यात्रियों ने बस चालक पर तेज गति में बस चलाने और लापरवाही का आरोप लगाया है.

कोटा में बस पलटी
कोटा में बस पलटी (Source : Local)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 3, 2026 at 10:03 AM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 11:22 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा : नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार स्लीपर कोच बस के पलटने का मामला सामने आया है. यह दुर्घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई है. बीकानेर से भोपाल जा रही बस कोटा को क्रॉस कर नेशनल हाईवे 52 पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में 12 से अधिक लोगों को चोट लगी है, जिनमें से 4 से 5 लोगों को अस्पताल में ले जाया गया है. बस में सवार यात्रियों ने चालक पर तेज गति में बस चलाने का आरोप लगाया है. यात्रियों का कहना है कि कोहरे में भी काफी तेज गति से बस को चलाया जा रहा था.

4-5 लोग भर्ती : दुर्घटना की सूचना मिलने पर रानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. इसमें 112 व्हीकल में ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल कुलदीप चौधरी का कहना है कि उन्हें कंट्रोल रूम से सुबह 6:15 बजे सूचना मिली थी. इसके बाद वह 6:30 बजे मौके पर पहुंच गए थे. घटनास्थल थाने से करीब 15 किलोमीटर दूर है. यह नेशनल हाईवे 52 पर जगपुरा और कसार के बीच केवल नगर व आलनिया की सीमा में हुआ है. बस सड़क के साइड में पलटी हुई थी. ऐसे में उसमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भेजा गया था. करीब 4 से 5 लोगों को घायल अवस्था में भेजा गया है. इनमें ज्यादा गंभीर घायल व्यक्ति नहीं हैं. बस भी ज्यादा दूर जाकर नहीं पलटी है, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

बेकाबू होकर पलटी बस (Source : Local and police)

पढ़ें. चालक को झपकी आने से पलटी कार, दो की मौत, 8 गंभीर घायल

बस में 35 लोग थे सवार : सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रानपुर थाने के ड्यूटी ऑफिसर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि घटना में परिचालक घायल हो गया है, जबकि चालक को चोट नहीं लगी है. घायलों में तीन चार महिलाएं भी चोटिल हुई हैं. सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद बस में सवार सभी लोग हाईवे पर साइड में आकर बैठ गए थे. दूसरी तरफ बस को क्रेन की मदद से सुबह 9:15 बजे सीधा किया गया और हाईवे से हटाया गया है. इस दौरान थोड़ी देर हाईवे बंद रहा है. हालांकि, दुर्घटना के दौरान हाईवे बंद नहीं था. इस बस में करीब 35 से ज्यादा लोग सवार थे.

पढे़ं. माउंट आबू में अनियंत्रत होकर पर्यटकों की बस पलटी, हादसे में करीब 15 लोग घायल

चालक पर लापरवाही का आरोप : एएसआई राम सिंह ने बताया कि चालक संजय कुमार का कहना है कि दुर्घटना अचानक गाय के आ जाने के चलते ब्रेक लगाने से हुई है. इसी के चलते बस अनियंत्रित हो गई और पलट कर साइड में गिर गई है. बस में इमरजेंसी गेट से लेकर सभी सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की जा रही है, जबकि यात्रियों का इस मामले में कहना है कि अगर गाय सामने आती तो वह भी दुर्घटना में चोटिल होती या फिर उसकी जान चली जाती, लेकिन गाय तो सड़क पर कहीं नजर ही नहीं आ रही है. यात्रियों ने चालक पर झूठी बयान बाजी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि तेज गति में गाड़ी चलाने से ही दुर्घटना हुई है.

Last Updated : January 3, 2026 at 11:22 AM IST