ETV Bharat / state

भरतपुर में दर्दनाक हादसा: शादी में जा रहे दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

हादसे में आगरा के सिकंदरा निवासी 27 वर्षीय निशु कटारा और फिरोजाबाद के जहरोली निवासी 27 वर्षीय आकाश चौहान की मौत हो गई.

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी (ETV Bharat Bharatpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 6, 2026 at 7:19 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भरतपुर : जिले में मंगलवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर आगरा की ओर से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. सेवर थाना के एएसआई नरेंद्र ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैंय टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

मृतकों के दोस्त श्याम ने बताया कि बहनेरा के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में दो को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, एक का इलाज चल रहा है.

पढ़ें. सिरोही मे ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

घटना के चश्मदीद और दोस्त श्याम ने बताया कि हादसे में आगरा के सिकंदरा निवासी 27 वर्षीय निशु कटारा और फिरोजाबाद के जहरोली निवासी 27 वर्षीय आकाश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, तीसरा साथी विनय गंभीर रूप से घायल है, जिसका भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. निशु आगरा में जूते की फैक्ट्री में काम करता था. निशु के लिए घरवाले उसकी शादी को रिश्ता तलाश रहे थे, लेकिन उसकी हादसे में मौत हो गई. वहीं, आकाश मुंबई में हलवाई का काम करता था. कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. उसकी एक छोटी बेटी है. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. मृतकों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया.