ETV Bharat / state

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, चालक की दर्दनाक मौत, लाइव वीडियो वायरल

डीसीएम ट्रक और कंटेनर की टक्कर में, चालक की मौके पर ही मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 6:44 PM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 7:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलीगढ़: टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के 43 माइलस्टोन के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीएम ट्रक आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था. रास्ते में 43 माइलस्टोन पर अचानक डीसीएम ट्रक का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद डीसीएम ट्रक के केबिन में चालक बुरी तरह फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा (Photo Credit; ETV Bharat)

हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है. जो गांव कुंडलिया, थाना पैरोलिया, जिला शाहजहांपुर का निवासी था. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को वाहन से बाहर निकाला.

पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ था, लेकिन पुलिस की तत्परता से ट्रैफिक व्यवस्था को जल्द ही सामान्य कर लिया गया.

यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन हो रहे ऐसे हादसे कई सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर कब तक रफ्तार की कीमत लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन चलाएं, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके. इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,

यह भी पढ़ें : उन्नाव में सड़क हदासे में दो युवकों की मौत, बाजार से एक साथ घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर

यह भी पढ़ें : अयोध्या,काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत चार घायल

Last Updated : January 5, 2026 at 7:19 PM IST