सड़क पर मौत बनकर दौड़ी बेकाबू कार, कई राहगीरों को रौंदा
समस्तीपुर जिले के ताजपुर में पूजा के लिए जा रहे 9 लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. तीन की हालत गंभीर है.

Published : February 24, 2026 at 4:10 PM IST
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में तेज रफ्तार कार ने 9 से ज्यादा लोगों को रौदा. हादसे में महिला समेत 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इधर हादसे के बाद गुस्साई भीड़ कार में जमकर तोड़फोड़ की और उसे सड़क किनारे तालाब में धकेल दिया.
हादसे के बाद से कार चालक फरार : सूत्रों की मानें तो, कार से कुचले गए लोग भेरोखड़ा काली मंदिर के पास कारिख बाबा की पूजा के लिए जा रहे थे. वे जैसे पोखर के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद से ही कार चालक फरार है.
हादसें में तीन की हालत नाजुक : सोमवार शाम को हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. घायलों को ततकाल नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए एडमिट कराया गया. वहीं इस हादसे में तीन की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है.
हादसे के समय कार की रफ्तार तेज थी : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ करने में जुट गई. लोगों ने पूछताछ में बताया कि स्थानीय सरपंच पूनम देवी के यहां कारिख बाबा की पूजा को लेकर महिला एवं उनके परिवार के लोग मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे, तभी 100 किलोमीटर की रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है. फिलहाल पुलिस कार के नंबर से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

पीड़ितों को इलाज के लिए मिले मुआवजा : वहीं इस हादसें के बाद मौके पर पंहुचे स्थानीय भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मामले में चालक के नशे में होने की आशंका जताई है. साथ ही पीड़ितों को समुचित इलाज व मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

सड़क हादसों से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ें-
- पटना में भीषण सड़क हादसा, मरीज का इलाज करा लौट रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सास समेत 2 की मौत
- बिहार में भीषण सड़क हादसा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष की मौत
- बिहार में NH पर भीषण सड़क हादसा, कार ने तीन ई-रिक्शा को रौंदा, डेढ़ दर्जन घायल.. एक की मौत
- बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, दो शिक्षकों की मौत.. कई छात्र घायल

