ETV Bharat / state

बिहार में भीषण सड़क हादसा, ममेरे फुफेरे भाई सहित 3 की मौत

बिहार में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से सड़क हादसे में बढ़ोतरी हो गई है. पढ़ें खबर

ROAD ACCIDENT IN ROHTAS
बिलखते परिजन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 8, 2026 at 2:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास : बिहार में जनवरी के पहले सप्ताह में घने कोहरे का भारी प्रकोप देखा जा रहा है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. ऐसे में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में वृद्धि हो रही है. ताजा मामला रोहतास जिले का है. जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.

बाइक और ट्रक में टक्कर : पहली घटना जिले के कछवा थाना क्षेत्र के दनवार रोड की है. कुहासा तथा धुंध के कारण एक बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतक पप्पू कुमार एवं सरोज कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. मृतक दोनों युवक आपस में ममेरा-फुफेरा भाई लगते थे. हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया.

कुहासा के कारण हादसा : घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बालू घाट में काम करते थे तथा बाइक से बालू घाट आज जा रहे थे. इसी दौरान धुंध और कुहासा के कारण एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए. जिससे पप्पू और सरोज दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

ROAD ACCIDENT IN ROHTAS
सदर अस्पताल पहुंचे परिजन (ETV Bharat)

शवों का कराया जा रहा पोस्टमॉर्टम : पप्पू कुमार भोजपुर जिला के सहार थाना के लोदीपुर का रहने वाला था. जबकि सरोज कुमार कछवा थाना के रहने वाले उमेश चौधरी का पुत्र था. घटना की जानकारी मिलने पर कछवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाई. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.

''सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. दोनों बालू घाट में काम करते थे. आपस में ममेरे फुफेरे भाई थे. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है.''- रामेश्वर राम, चौकीदार, कछवा थाना

तकनीकी सेवा आयोग से जुड़े कर्मी की मौत : वहीं दूसरी घटना बीती रात की है. जल संसाधन विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत तकनीकी सेवा आयोग से जुड़े कर्मी की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है. घटना धौडाढ थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लेरुआ पुल की बताई जा रही है. मृतक रोहित सिंह डेहरी में कार्यरत थे. वे मूल रूप से बक्सर जिला के सिकरौर थाना क्षेत्र के डाफा डेहरी गांव के रहने वाले थे.

ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे : बताया जाता है कि रोहित सिंह जब डेहरी से अपनी ड्यूटी समाप्त कर सासाराम लौट रहे थे. इसी दौरान लेरूआ पुल के पास किसी अनियंत्रित वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन सासाराम के सदस्य अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है. बताया जाता है कि रोहित काफी होनहार थे, तथा कई सरकारी नौकरियों को छोड़कर फिलहाल बिहार तकनीकी सेवा आयोग से जुड़े थे. उनकी उम्र मात्र 28 साल थी.

ये भी पढ़ें :-

बिहार में दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा

बिहार में कोहरे का कहर..एक साथ कई वाहनों की टक्कर, दो चालक घायल