ETV Bharat / state

गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन घायल

रेवाड़ी में चांदावास गांव के सरकारी एंबुलेंस ने तीन कारों को टक्कर मार दी. हादसे के वक्त एंबुलेंस में गर्भवती महिला थी.

Road Accident in Rewari
Road Accident in Rewari (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 22, 2026 at 8:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: शुक्रवार को रेवाड़ी-बेरली सड़क मार्ग पर चांदावास गांव के पास उस वक्त हाहाकार मच गया, जब तेज गति से अस्पताल की तरफ जा रही सरकारी एम्बुलेंस ने स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर सामने जा रही तीन कारों को टक्कर मार दी. इसके बाद एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई. तेज गति की वजह से तीनों कारों को पीछे से टक्कर लगी, जिससे तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

एंबुलेंस ने तीन कारों में टक्कर मारी: इस हादसे में तीनों कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं. इनको रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त एंबुलेंस में गर्भवती महिला समेत पांच से छह लोग सवार थे, जिनको मामूली चोटें आई. एंबुलेंस तेज़ गति में थी और स्पीड ब्रेकर पर आकर अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद सामने चल रही तीन कारों को पीछे से टक्कर मार दी.

हादसे में तीन घायल: हादसे के बाद कारों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गनीमत रही कि एम्बुलेंस करीब 150 मीटर बाद डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई, वरना हादसा अधिक भयंकर हो सकता था. सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवा दिया गया है. दुर्घटना में घायल लोगों ने भी यही बताया कि एम्बुलेंस काफी स्पीड में थी, जिसके अनियंत्रित होने के बाद कारण तीन गाड़ियों को पीछे से टक्कर लगी और वो घायल हो गए.

मामले की जांच जारी: उधर रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए आए स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर रविंदर कुमार ने कहा कि "यह जांच का विषय है कि आखिर हादसे की वजह क्या रही और किसकी गलती रही."

ये भी पढ़ें- नूंह केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, एक्सीडेंट कॉल अटेंड कर रही पुलिस ईआरवी को ट्रक ने रौंदा, कांस्टेबल की मौत

ये भी पढ़ें- हरियाणा के सिरसा में जैक से मकान उठाते वक्त बड़ा हादसा, 3 मजदूर दबे, एक की मौत